Print

एक्सचेंज बिल्डिंग पर ईरानी मिसाइल हमले के बाद भी इजरायल का शेयर बाजार 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर

ईरान द्वारा स्टॉक एक्सचेंज की बिल्डिंग पर मिसाइल हमले के बावजूद तेल-अवीव का शेयर बाजार गुरुवार को 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जो दिखाता है कि इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच निवेशकों का भरोसा घरेलू शेयर बाजार पर बना हुआ है। 

इजरायल की लोकल मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह ईरान द्वारा इजरायल पर 25 मिसाइलों से किए गए नए अटैक में तेल-अवीव स्टॉक एक्सचेंज की बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा है

इजरायल की लोकल मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह ईरान द्वारा इजरायल पर 25 मिसाइलों से किए गए नए अटैक में तेल-अवीव स्टॉक एक्सचेंज की बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, इस मिसाइल हमले का इजरायली शेयर बाजार पर कोई खास असर नहीं हुआ, बल्कि वहां का स्टॉक मार्केट 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।

तेल-अवीव स्टॉक एक्सचेंज का ऑल शेयर इंडेक्स 0.5 प्रतिशत बढ़कर 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर 2,574 पर बना हुआ है

तेल-अवीव स्टॉक एक्सचेंज का ऑल शेयर इंडेक्स 0.5 प्रतिशत बढ़कर 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर 2,574 पर बना हुआ है। इसके अलावा, अन्य मुख्य इंडेक्स जैसे टीए -35 और टीए-125 भी हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं और अपने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर क्रमश: 2,810 और 2,850 पर बने हुए हैं।

जून में अब तक इस इंडेक्स में लगभग 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है वहीं, मई में इसमें 6.55 प्रतिशत और अप्रैल में 4.53 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली थी

इजरायली स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स टीए 125 में 13 जून को ईरान और इजरायल के बीच युद्ध की शुरुआत के बाद से ही तेजी देखी जा रही है और इस दौरान यह लगभग 5 प्रतिशत बढ़ चुका है। जून में अब तक इस इंडेक्स में लगभग 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, मई में इसमें 6.55 प्रतिशत और अप्रैल में 4.53 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के मिसाइल हमलों में दक्षिणी इजरायल में मौजूद एक बड़े हॉस्पिटल को भी नुकसान पहुंचा है

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के मिसाइल हमलों में दक्षिणी इजरायल में मौजूद एक बड़े हॉस्पिटल को भी नुकसान पहुंचा है। इस ईरानी हमले के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी है कि दक्षिणी इजरायल के बीर्शेबा में सोरोका अस्पताल पर हमले के बाद ईरान को “भारी कीमत चुकानी पड़ेगी”, जबकि रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा कि सेना को ईरान पर हमले “तेज” करने का आदेश दिया गया है।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

14/10/26 | 3:10 pm | Affordable and Clean Energy

विश्व मानक दिवस : गुणवत्ता, सुरक्षा और भरोसे से बेहतर भविष्य की राह

गुणवत्ता कभी संयोग का परिणाम नहीं होती, बल्कि स्पष्ट सोच, ईमानदारी और अनुशासन से आकार लेती है। इ...

13/10/26 | 10:43 am | canada

कनाडा भेज रहा है 30 सालों में भारत के लिए अपना सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल, CEPA पर रहेगा फोकस

कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू ने बताया कि कनाडा तीन दशकों में भारत के लि...