जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा के 12 निर्वाचित सदस्यों को पद और गोपनीयता की दिलाई शपथ

भारत के उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को संसद भवन में राज्यसभा के 12 निर्वाचित सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने वालों में डॉ. एल मुरुगन, धर्मशीला गुप्ता, मनोज कुमार झा, संजय यादव, गोविंदभाई लालजीभाई ढोलकिया, सुभाष चंदर, हर्ष महाजन, जी.सी. चन्द्रशेखर, अशोक सिंह, चंद्रकांत हंडोरे, मेधा विश्राम कुलकर्णी और साधना सिंह शामिल हैं।

संसद भवन में इस शपथ ग्रहण समारोह में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नरायण सिंह और महासचिव पी सी मोदी भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा से कुल 54 सांसदों का कार्यकाल इस वर्ष अप्रैल में खत्म हो रहा है। इनमें से 49 सांसद 2 अप्रैल को ही सदन से रिटायर हुए थे जबकि मनमोहन सिंह सहित 5 सांसदों का कार्यकाल आज (3 अप्रैल) समाप्त होने जा रहा है।

रिटायर होने वाले 54 सांसदों में 9 केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 1991 में सबसे पहली बार असम से राज्यसभा पहुंचे थे। छठी और आखिरी बार वे 2019 में राजस्थान से राज्यसभा सांसद बने। मनमोहन सिंह की जगह अब कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा पहुंचेंगी। इस साल 20 फरवरी को उन्हें राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया था।

RELATED ARTICLES

1 min ago

जन धन बैंक खातों की संख्या बढ़कर पहुंची 58.15 करोड़, वित्त मंत्रालय ने बताया-जमा राशि 3 लाख करोड़ रुपए के पार

पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की पिछले 12 वर्षों की पहलों ने वित्तीय समावेशन, स्वास्थ्य...

41 mins ago | cleanliness campaign

जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने मनाया स्वच्छता पखवाड़ा 2026, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) ने स्वच्छ भारत मिशन के अं...