जहान-ए-खुसरो 2025: पीएम मोदी 28 फरवरी को नई दिल्ली में लेंगे हिस्सा, सूफी संगीत महोत्सव की 25वीं वर्षगांठ

पीएम मोदी 28 फरवरी को शाम करीब 7:30 बजे सुंदर नर्सरी, नई दिल्ली में भव्य सूफी संगीत महोत्सव, जहान-ए-खुसरो 2025 में भाग लेंगे।
पीएम देश की विविध कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रबल समर्थक रहे हैं। इसी के अनुरूप, वे जहान-ए-खुसरो में भाग लेंगे जो सूफी संगीत, कविता और नृत्य को समर्पित एक अंतरराष्ट्रीय महोत्सव है।

यह महोत्सव अमीर खुसरो की विरासत का जश्न मनाने के लिए दुनिया भर के कलाकारों को एक साथ ला रहा है। रूमी फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह महोत्सव, जिसकी शुरुआत वर्ष 2001 में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और कलाकार मुजफ्फर अली ने की थी, इस वर्ष अपनी 25वीं वर्षगांठ मनाएगा और यह महोत्सव 28 फरवरी से 2 मार्च तक चलेगा।

महोत्सव के दौरान पीएम मोदी टीईएच बाजार (टीईएच- हस्तनिर्मित वस्तुओं की खोज) का भी दौरा करेंगे, जिसमें देशभर से एक जिला-एक उत्पाद शिल्प और अन्य विभिन्न उत्कृष्ट कलाकृतियां, हस्तशिल्प और हथकरघा पर लघु फिल्में आदि प्रदर्शित की जाएंगी।

RELATED ARTICLES

7 hours ago | Girmitiya Labourers

गिरमिटिया मजदूरों की संघर्षगाथा : उम्मीद, धोखे, अस्मिता और हौसले की अनकही दास्तान

इतिहास के कुछ पन्ने जहां मन को भावुक कर जाते हैं, वहीं दूसरी ओर इंसान के अदम्य संघर्ष और हौसले पर ...

8 hours ago | Donald Trump

कंसास में ट्रंप ने खत्म किया मिडटर्म चुनाव प्रचार, बोले- अमेरिका जब चाहे ईरान को रोक सकता है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंसास के सलीना में चुनावी रैली के साथ अपने मिडटर्म चुनाव प...