जल जीवन मिशन: लोगों के घर तक नल से जल पहुंचान में तमिलनाडु का निलगिरी पहले व यूपी का का महोबा दूसरे नंबर पर

 

लोगों के घर नल से जल पहुंचने वाला जल जीवन मिशन देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस बीच लोगों के घर तक नल से जल पहुंचाने में सबसे तेजी से देश में पहला स्थान तमिलनाडु के नीलगिरी ने हासिल किया है तो यूपी के महोबा जनपद ने देश में दूसरा स्थान और प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इस योजना में सबसे तेजी से यूपी में आगे बढ़ रहा है। देश के टॉप 10 जिलों में यूपी के बुंदेलखंड से दो जिलों को स्थान मिला है। केंद्र सरकार ने पिछले माह मार्च में हुई प्रगति के आधार पर पूरे देश के 299 जिलों की रैंक जारी की है।

 299 जिला में निलगिरी को देश में पहला स्थान 

उत्तर प्रदेश ने जल जीवन मिशन योजना में देश के अन्य राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। हर घर में पाइप लाइन से पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया है। अलग-अलग जिलों का लक्ष्य भी अलग-अलग है। जल जीवन मिशन की ऑनलाइन प्रगति की फीडिंग की जाती है।

देश के 299 जिला में तमिलनाडु राज्य के निलगिरी जनपद को देश में पहला स्थान मिला है और महोबा जिले को देश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है तो वही प्रदेश में महोबा जनपद को पहला स्थान मिला हुआ है। और साथ ही बुंदेलखंड के हमीरपुर जनपद को देश में नौवां स्थान प्राप्त हुआ है। जनपद में 80.84 फीसदी काम योजना का पूर्ण हो चुका है।

देश के टॉप 10 जिले 

जल जीवन मिशन योजना में टॉप 10 जिलों में तमिलनाडु राज्य के तीन जिले शामिल है तो उत्तर प्रदेश के 7 जिले शामिल है। सिर्फ दो राज्यों के जनपद ही टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में सफल हुए हैं। 

जल जीवन मिशन में टॉप 10 जिले

जिला राज्य कार्य पूर्ण

नीलगिरी तमिलनाडु 81.48 प्रतिशत

महोबा उ.प्र. 80.84 प्रतिशत

कुड्डालोर तमिलनाडु 80.06 प्रतिशत

मेरठ उ.प्र. 79.75 प्रतिशत

ललितपुर उ.प्र. 77.61 प्रतिशत

तिरुवन्नामलाई तमिलनाडु 77.07 प्रतिशत

मीरजापुर उ.प्र. 76.04 प्रतिशत

हापुड़ उ.प्र. 76.66 प्रतिशत

हमीरपुर उ.प्र. 76.55 प्रतिशत

बुलंदशहर उ.प्र. 76.40 प्रतिशत

RELATED ARTICLES

57 mins ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

2 hours ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...