Print

जम्‍मू- कश्‍मीर विधानसभा चुनाव: बिसोहली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ठाकुर दर्शन सिंह विजय, लाल सिंह को 15879 वोटो से हराया

कठुआ जिला की बसोहली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार ठाकुर दर्शन सिंह ने कुल 31506 वोट लेकर चौधरी लाल सिंह को 15879 वोटो से हरा दिया है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए ठाकुर दर्शन सिंह ने कहा कि उन्हें बसोहली की जनता पर विश्वास था और उन्होंने अपना प्यार उन्हें देकर भारी मतों के साथ विजय हासिल करवाई है।

उन्होंने कहा कि बिसोहली की जनता बदलाव चाहती थी क्योंकि पिछले 25 वर्षों से एक ही परिवार ने बिसोहली सीट पर कब्जा जमाया था और विकास की गति बहुत कम थी। जिसके चलते इस बार बसोहली की जनता ने बदलाव के लिए मन बनाया था। वहीं उन्होंने बिसोहली विधानसभा क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार उन्हें भारी मतों से विजय हासिल करवाई गई है इसी प्रकार वह भी क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहेंगे।

RELATED ARTICLES

7 hours ago | Airline Guidelines

केंद्र ने इंडिगो को दिए सख्त निर्देश, रविवार रात 8 बजे तक रिफंड पूरा करना अनिवार्य

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आज शनिवार को इंडिगो एयरलाइंस को सभी पेंडिंग पैसेंजर रिफंड बिना किसी ...

8 hours ago | CleanEnergyTransition

भारत में रिन्यूएबल एनर्जी का रिकॉर्ड विस्तार, ओडिशा में लगेंगी 1.5 लाख रूफटॉप सौर यूनिट : केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में नॉन-...