जम्मू-कश्मीर: चुनावी जनसभा में पीएम मोदी का ऐलान, जम्मू-कश्मीर में जल्द होंगे चुनाव, मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा

 

 

बीजेपी की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेता और पीएम मोदी शुक्रवार को उधमपुर पहुंचे। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बहुत जल्द जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव होंगे और जम्मू-कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा मिलेगा। अब तक जो हुआ वह केवल ट्रेलर था, मुझे तो नए जम्मू कश्मीर की नई और शानदार तस्वीर बनाने में जुट जाना है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी विकसित भारत के लिए जम्मू-कश्मीर के निर्माण की गारंटी दे रहा है लेकिन कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी, जम्मू-कश्मीर को फिर उन पुराने दिनों की तरफ ले जाना चाहती हैं।

अनुच्छेद 370 की दीवार को ध्वस्त कर दिया
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सत्ता के लिए पूर्व सरकारों ने जम्मू-कश्मीर में 370 की दीवार बनाई थी। यहां के नेताओं ने लोगों में खौफ भर दिया था लेकिन मोदी ने अनुच्छेद 370 की दीवार को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह लोग कहते थे कि 370 हटी तो आग लग जाएगी, जम्मू कश्मीर हमें छोड़कर चला जाएगा लेकिन जम्मू-कश्मीर की जनता ने इन्हें आईना दिखाते हुए इनको इनकी असलियत बता दी। यही लोग अब जम्मू-कश्मीर के बाहर देश के लोगों के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर को भी मुफ्त राशन की गारंटी
उन्होंने कहा कि मैंने आपसे कहा था कि आप मुझ पर भरोसा कीजिए, मैं 60 वर्षों की समस्या का समाधान करके दिखाऊंगा। तब मैंने यहां माताओं-बहनों के सम्मान की गारंटी दी थी, गरीब को दो वक्त के खाने की चिंता न करनी पड़े, इसकी गारंटी दी थी। आज जम्मू-कश्मीर के लाखों परिवारों के पास अगले पांच साल तक मुफ्त राशन की गारंटी है।

‘आपका सपना, मोदी का संकल्प’
जम्मू-कश्मीर अब पर्यटन के साथ स्टार्टअप के लिए जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि जम्मू हो या कश्मीर अब यहां रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु आने लगे हैं। ये सपना यहां की अनेक पीढ़ियों ने देखा है और मैं आपको गारंटी देता हूं कि आपका सपना, मोदी का संकल्प है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 10 साल के अंदर-अंदर जम्मू कश्मीर पूरी तरह बदल चुका है। सड़क, बिजली, पानी, यात्रा, प्रवास ये सब तो है ही लेकिन सबसे बड़ी बात है कि जम्मू कश्मीर का मन बदला है। जनता निराशा से आशा की ओर बढ़ी है।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...