Print

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए जननी डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च

केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए जननी डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किया है। जननी (गर्भावस्था पूर्व, प्रसव और नवजात शिशु की एकीकृत देखभाल की यात्रा) एक आधुनिक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है, जिसे महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड की निगरानी और प्रबंधन के लिए तैयार किया गया है।

यह पुराने आरसीएच पोर्टल का उन्नत संस्करण है, जो गर्भावस्था से लेकर नवजात शिशु देखभाल और परिवार नियोजन तक की सभी सेवाओं का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करेगा।

गर्भवती महिलाओं की देखभाल की निगरानी होगी आसान

इस प्लेटफ़ॉर्म के जरिए गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच, प्रसव तैयारी, टीकाकरण और नवजात शिशु की देखभाल की निगरानी आसान होगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी कि जननी एप में क्यूआर कोड आधारित डिजिटल माता और बच्चे के स्वास्थ्य कार्ड की सुविधा दी गई है, जिससे स्वास्थ्य रिकॉर्ड कहीं भी आसानी से उपलब्ध रहेंगे।

विभिन्न योजनाओं के बीच बेहतर समन्वय हो सकेगा

प्लेटफ़ॉर्म में हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी के लिए ऑटोमैटिक अलर्ट, रियल-टाइम डैशबोर्ड और ट्रैकिंग सिस्टम जैसी सुविधाएँ भी शामिल हैं। इसे यू-विन और पोशन जैसे राष्ट्रीय प्लेटफ़ॉर्मों से भी जोड़ा गया है, ताकि विभिन्न योजनाओं के बीच बेहतर समन्वय हो सके।

पैन-इंडिया सर्च और रिकॉर्ड पोर्टेबिलिटी की सुविधा भी दी गई

जननी के तहत लाभार्थियों का पंजीकरण आभा, आधार और मोबाइल नंबर के माध्यम से किया जा सकेगा। साथ ही, प्रवासी आबादी को ध्यान में रखते हुए इसमें पैन-इंडिया सर्च और रिकॉर्ड पोर्टेबिलिटी की सुविधा भी दी गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक इस प्लेटफ़ॉर्म पर 1.34 करोड़ से अधिक लाभार्थियों का पंजीकरण हो चुका है। वहीं, 30 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन, 30 लाख से ज्यादा एमसीएच कार्ड जारी और 1 लाख से अधिक बायोमेट्रिक सत्यापन किए जा चुके हैं।

सरकार का कहना है कि जननी प्लेटफ़ॉर्म मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और डिजिटल हेल्थ सिस्टम को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...