जियो की सैटेलाइट सेवाएं भी मंजूरी के इंतजार में, रिलायंस ने प्रतिस्पर्धा को बताया जरूरी

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कहा है कि भारत में सैटेलाइट संचार क्षेत्र में घरेलू और विदेशी कंपनियों पर समान नियम लागू होते हैं। कंपनी ने एलन मस्क की स्टारलिंक को लेकर चल रही बहस के बीच कहा कि वह सैटेलाइट संचार सेवाओं में प्रतिस्पर्धा का स्वागत करती है और सभी कंपनियों को देश के कानूनों व नीतियों का पालन करना चाहिए।

कंपनी ने अपने बयान में कहा, “हम स्टारलिंक सहित सैटेलाइट संचार क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का स्वागत करते हैं।” रिलायंस ने कहा कि जियो समेत हर कंपनी को भारत के लोगों की सेवा करनी चाहिए और देश के कानूनों तथा नीतियों के अनुरूप काम करना चाहिए।

रिलायंस ने कहा कि भारत ने हमेशा ऐसे निवेश और नवाचार का स्वागत किया है, चाहे वे देशी हों या विदेशी, जो लोगों के जीवन को बेहतर बनाते हैं। हालांकि, कंपनी के मुताबिक यह खुलापन कानून के शासन पर आधारित है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि भारतीय या विदेशी, सभी आवेदकों के लिए एक जैसी प्रक्रिया अपनाई जाती है। कंपनी ने यह भी बताया कि जियो की अपनी सैटेलाइट सेवाएं भी मंजूरी मिलने का इंतजार कर रही हैं।

रिलायंस ने कहा कि उसे कभी प्रतिस्पर्धा से डर नहीं लगा और वह इसे ग्राहकों को बेहतर सेवा देने की सबसे बड़ी कसौटी मानती है। कंपनी के अनुसार, जियो ने 2016 में भारतीय दूरसंचार बाजार में एक नए खिलाड़ी के रूप में प्रवेश किया था, तब उसके पास एक भी ग्राहक नहीं था। पिछले 10 वर्षों में जियो के ग्राहकों की संख्या 53 करोड़ से अधिक हो गई है। कंपनी ने दावा किया कि उसने भारतीयों को बेहतर डिजिटल बुनियादी ढांचा और दुनिया में सबसे सस्ती डेटा सेवाओं में शामिल सेवाएं उपलब्ध कराई हैं।
स्टारलिंक को भारत में सैटेलाइट संचार सेवाएं देने का लाइसेंस मिल चुका है, लेकिन व्यावसायिक सेवा शुरू करने से पहले उसे सुरक्षा संबंधी मंजूरियों और अन्य आवश्यक अनुमतियों की जरूरत है।

पिछले सप्ताह एलन मस्क ने भारत में स्टारलिंक की शुरुआत को लेकर अरबपति मुकेश अंबानी पर निशाना साधा था। सोशल मीडिया मंच एक्स पर मस्क ने अंबानी को “भारत का असली बॉस” बताते हुए व्यंग्यात्मक टिप्पणी की और आरोप लगाया कि वह भारत के बाजार में एकाधिकार बनाए रखना चाहते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अंबानी स्टारलिंक को भारतीय बाजार में प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देने के पक्ष में होंगे।

मस्क ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उन्हें यह समझने में देर हुई कि भारत में असली प्रभाव किसका है। उन्होंने अंबानी पर बाजार में एकाधिकार बनाए रखने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए स्टारलिंक को प्रतिस्पर्धा का अवसर देने की बात कही।

-(इनपुटः आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

12 mins ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

47 mins ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

नाराज फूफाओं को भूपेन दा के गीत सुनने चाहिए, सद्बुद्धि आएगी : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...