31/08/24 | 4:33 pm | Jitan Ram Manjhi | MSME

Print

जीतन राम मांझी ने खादी के प्रचार-प्रसार और अपनाने पर दिया जोर

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री जीतन राम मांझी ने आज शनिवार को खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) क्षेत्र के प्रदर्शन और खादी महोत्सव 2024 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने देश में खादी के व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से व्यापक रूप से इसको अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्‍होंने इस समीक्षा बैठक में लोगों को खादी को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन में योगदान के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के कार्यान्वयन के बारे में जानकारी दी।

मंत्रालय के मुता‍बिक इस बैठक का आयोजन देश में खादी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। इस समीक्षा बैठक में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री शोभा और खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के सचिव, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एआरआई) के संयुक्त सचिव, केवीआईसी के सीईओ, और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...