न्यायमूर्ति संजीव खन्ना आज सुबह भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में लेंगे शपथ 

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना आज सोमवार को भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सुबह राष्ट्रपति भवन में एक विशेष समारोह में न्यायमूर्ति खन्ना को पद की शपथ दिलाएंगी। ज्ञात हो, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ का स्थान लेंगे। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना का कार्यकाल लगभग छह महीने का होगा।

1983 में दिल्ली बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में हुए थे पंजीकृत

गौरतलब हो, 14 मई 1960 को जन्मे न्यायमूर्ति संजीव खन्ना 1983 में दिल्ली बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए थे। उन्होंने दिल्ली के तीस हजारी परिसर में जिला न्यायालयों और बाद में दिल्ली उच्च न्यायालय और विभिन्न न्यायाधिकरणों में वकालत की। 

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना कई ऐतिहासिक निर्णयों का रहे हैं हिस्सा 

जस्टिस खन्ना को 2005 में दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था और 2006 में उन्हें स्थायी न्यायाधीश बनाया गया था। जनवरी 2019 में उन्हें सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना सर्वोच्च न्यायालय के कई ऐतिहासिक निर्णयों का हिस्सा रहे हैं, जैसे कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करना, चुनावी बॉन्ड योजना को खत्म करना और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के उपयोग को बरकरार रखना। 

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...