बिना वीजा-पासपोर्ट के लखनऊ में रह रहा केन्याई नागरिक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर से कमिश्नरेट पुलिस ने केन्या के मूल नागरिक मॉरीश ओकिय को बिना वीजा व पासपोर्ट के गिरफ्तार किया गया है। मॉरीश के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिलने पर उससे लम्बी पूछताछ कर विदेशी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

केन्या के नैरोबी का रहने वाला मॉरीश अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए भारत आया था। उसने बी-कॉम, एम-कॉम करने के बाद आगे की पढ़ाई करनी चाही। इसी बीच वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी के एक मामले में उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जेल से छूटने के बाद मॉरीश काम की तलाश में लखनऊ आ गया। यहां केबल तार जोड़ने का काम करने लगा। उसने पहचान छुपाकर रखी।

हाथ में हुनर होने के बावजूद पासपोर्ट और वीजा को लेकर वह गम्भीर नहीं हुआ। इसी दौरान उसकी शिकायत हुई और लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने उसे इंदिरा नगर के सेक्टर 17 से गिरफ्त में ले लिया।

RELATED ARTICLES

5 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

37 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...