पर्यावरण और स्थिरता के प्रति समर्पित हैं किंग चार्ल्स तृतीय : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर कदंब का पौधा लगाया। यह पौधा यूनाइटेड किंगडम के सम्राट किंग चार्ल्स तृतीय ने उनके 75वें जन्मदिन पर उपहार के रूप में भेजा था। इसकी जानकारी खुद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने कदंब का पौधा लगाया जो किंग चार्ल्स तृतीय का उपहार है। उन्होंने कहा कि किंग चार्ल्स पर्यावरण और स्थिरता के प्रति बहुत समर्पित हैं और यह विषय उनकी चर्चाओं का अहम हिस्सा भी होता है। यह उपहार प्रधानमंत्री मोदी के हाल ही में शुरू किए गए अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ से प्रेरित है। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा करना और प्रकृति के प्रति आभार प्रकट करना है।

ब्रिटिश उच्चायोग ने याद दिलाया कि जुलाई 2025 में प्रधानमंत्री मोदी की यूके यात्रा के दौरान उन्होंने किंग चार्ल्स को इसी पहल के तहत ‘सोनोमा’ का पौधा भेंट किया था। उच्चायोग ने एक्स पर पोस्ट किया कि जलवायु और स्वच्छ ऊर्जा पर सहयोग राष्ट्रमंडल और भारत-यूके साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, जैसा कि दोनों देशों ने ‘विजन 2035’ में तय किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने किंग चार्ल्स तृतीय के साथ अपनी मुलाकात को भी याद किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि उनकी चर्चा में भारत-ब्रिटेन संबंधों के कई पहलुओं पर बातचीत हुई। इसमें सीईटीए और विजन 2035 के तहत व्यापार और निवेश की प्रगति, शिक्षा, स्वास्थ्य, योग और आयुर्वेद जैसे विषय शामिल रहे। मोदी ने कहा कि किंग चार्ल्स इन क्षेत्रों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता के लिए भी गहरी प्रतिबद्धता रखते हैं।-(IANS)

RELATED ARTICLES

54 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...