प्रधानमंत्री मोदी से मिली चादर लेकर निजामुद्दीन दरगाह पहुंचे किरेन रिजिजू, कहा- देश में बना रहे अमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अजमेर स्थित ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के लिए भेजी गई चादर को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू शुक्रवार सुबह निजामुद्दीन दरगाह लेकर पहुंचे। यहां दरगाह कमेटी के लोगों ने उनका स्वागत किया। शनिवार को इस चादर को अजमेर दरगाह पर पेश किया जाएगा।

पीएम मोदी ने ख्वाजा गरीब नवाज के उर्फ के लिए चादर सौंपी है

दरगाह पर हाजिरी लगाने के बाद संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, “पीएम मोदी ने ख्वाजा गरीब नवाज के उर्फ के लिए चादर सौंपी है और उसे ही लेकर आज हम निजामुद्दीन दरगाह आए हैं। यहां से अजमेर के लिए रवाना होंगे। मैंने दरगाह में सभी लोगों से मुलाकात की और देश के लिए दुआ भी की।”

प्रधानमंत्री मोदी का संदेश-देश में भाईचारा रहे

उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का संदेश है कि देश में भाईचारा रहे और साथ ही देश में अमन-चैन बना रहे। यही संदेश लेकर आज हम अजमेर के लिए रवाना हो रहे हैं। देश की पुरानी परंपरा है और इसी के चलते यहां आए हैं। पीएम मोदी द्वारा भेजी गई चादर को शनिवार को अजमेर स्थित दरगाह में पेश किया जाएगा।”

शनिवार को चादर को अजमेर दरगाह पर पेश किया जाएगा

भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका सम्मान’ संदेश के साथ उनके द्वारा सौंपी गई चादर को लेकर आज निजामुद्दीन दरगाह आए हैं। शनिवार को इस चादर को अजमेर दरगाह पर पेश किया जाएगा।”

भारत अमन के रास्ते पर चलेगा

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अजमेर दरगाह के लिए चादर भेजकर विश्व शांति की अपील की है। मुझे यकीन है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व का नेतृत्व करेगा। जिस तरह से पूरी दुनिया में कत्लेआम मचा है, लेकिन भारत अमन के रास्ते पर चलेगा। साथ ही अजमेर दरगाह पर पीएम मोदी की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना भी की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

1 hour ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

4 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...