बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी श्रद्धालु नहीं कर पाएगा चारधाम यात्रा, जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी श्रद्धालु चारधाम यात्रा नहीं कर पाएगा। ऐसे में लगातार पंजीकरण की संख्या बढ़ती जा रही है। चारधाम यात्रा के लिए अब तक कुल 2,20,0661 पंजीकरण हो चुके हैं। 

10 मई को श्रीकेदारनाथ धाम, गंगोत्री और यमुनोत्री तो 12 मई को श्रीबदरीनाथ धाम के खुल रहे कपाट 

बताना चाहेंगे श्रीकेदारनाथ धाम, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 10 मई को खुलने जा रहे हैं तो वहीं श्रीबदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को खुल रहे हैं। ऐसे में चारधाम यात्रा के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है। 

चारधाम यात्रा के लिए बुधवार शाम तक कुल 2,20,0661 यात्रियों ने कराया पंजीकरण

चारधाम यात्रा के लिए बुधवार शाम तक कुल 2200661 यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। यमुनोत्री के लिए 344150, गंगोत्री के लिए 391812, श्रीकेदारनाथ धाम के लिए 760254, श्रीबद्रीनाथ धाम के लिए 658486 तो हेमकुंड साहिब के लिए 45959 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। 

बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी श्रद्धालु नहीं कर पाएगा चारधाम यात्रा 

इसमें श्रीकेदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण सबसे अधिक है। पंजीकरण के सख्या को ध्यान में रखते हुए शासन-प्रशासन ने भी कमर कस ली है और चारधाम यात्रा की तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। यात्रा प्रबंधन के लिए चारों धामों में टोकन सिस्टम लागू किया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी श्रद्धालु चारधाम यात्रा नहीं कर पाएगा। 

ऐसे करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन

चारधाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की वेबसाइट, ऐप, टोल फ्री नंबर और वाट्सएप के जरिए पंजीकरण करा सकते हैं। पिछली बार की तरह इस बार किसी भी धाम के लिए यात्रियों की संख्या सीमित करने का प्रावधान नहीं रखा गया है। श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण registrationandtouristcare.uk.gov.in वेबसाइट के माध्यम से करा सकते हैं। तीर्थयात्री व्हाट्सएप नंबर 91-8394833833 के माध्यम से भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। साथ ही टोल फ्री नंबर 0135 1364 से भी पंजीकरण करा सकते हैं। 

RELATED ARTICLES

25/05/26 | 5:34 pm | DAP and Urea Supply

देश में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य : केंद्र सरकार

केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि देश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सामान्य स्तरों स...

13/05/26 | 4:36 pm | Cabinet Committee

केंद्र सरकार ने 2026-27 की 14 खरीफ फसलों के लिए एमएसपी का ऐलान किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) ने म...

05/05/26 | 9:00 pm | Prime Minister Narendra Modi

केंद्र सरकार ने गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य बढ़ाकर 365 रुपए प्रति क्विंटल किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति न...