नेपाल में केपी शर्मा ओली चौथी बार बने प्रधानमंत्री, दो उप प्रधानमंत्री सहित 22 मंत्रियों का शपथ ग्रहण

 

नेपाल के नवनियुक्त प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सोमवार को चौथी बार पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने शपथग्रहण कराया।

नेपाली कांग्रेस के समर्थन से बने प्रधानमंत्री 

केपी शर्मा ओली ने चौथी बार नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। नेपाल में संविधान जारी करने के बाद यह तीसरी बार है जब उन्होंने शपथ ली है। संविधान जारी होने के बाद पहले कार्यकाल में दो बार और संविधान सभा के दौरान एक बार पहले भी ओली प्रधानमंत्री बन चुके हैं। इस बार नेपाली कांग्रेस के समर्थन से वो प्रधानमंत्री बने हैं।

नेपाल मं बनाए गए दो उप प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ओली के साथ दो उप प्रधानमंत्रियों ने भी आज शपथ ली है। नेपाली कांग्रेस से प्रकाशमान सिंह ने शहरी विकास मंत्रालय के साथ उप प्रधानमंत्री पद की शपथ ली तो एमाले पार्टी से वित्त मंत्रालय के साथ विष्णु पौडेल ने उप प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

इनके अतिरिक्त 19 कैबिनेट मंत्रियों को ओली मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। आज शपथ लेने वाले मंत्रियों में नेपाली कांग्रेस से 9, नेकपा एमाले से 8, जनता समाजवादी पार्टी से 2 और लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी से एक मंत्री ने शपथ ली है। इनमें कांग्रेस से आरजू राणा ने विदेश मंत्री, रमेश लेखक ने गृहमंत्री, दीपक खड्का ने ऊर्जा, अजय चौरसिया ने कानून, प्रदीप पौडेल ने स्वास्थ्य, बद्री पाण्डे ने पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन, तेजुलाल चौधरी ने युवा तथा खेलकूद, रामनाथ अधिकारी ने कृषि और ऐन बहादुर महर ने वन मंत्री के रूप में शपथ ली है।

इसी तरह एमाले की तरफ से पृथ्वीसुब्बा गुरूंग ने सूचना तथा संचार, विद्या भट्टराई ने शिक्षा, दामोदर भण्डारी ने उद्योग, देवेन्द्र दाहाल भौतिक पूर्वाधार, राज कुमार गुप्ता संसदीय कार्य मंत्रालय, मानवीर राई, बलराम अधिकारी भूमि व्यवस्था मंत्रालय की शपथ ली है।

छोटे दलों से शरत सिंह भण्डारी ने श्रम, पिरदीप यादव ने पेयजल, नवल किशोर साह ने महिला, बालबालिका तथा ज्येष्ठ नागरिक मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...