पैसे के अभाव में किसी जरूरतमंद का इलाज नहीं रुकेगा : सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि सरकार हर व्यक्ति की समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सरकार जरूरतमंदों को हरसंभव आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी। साथ ही अधिकारियों को चेतावनी दी कि जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

करीब 200 लोगों से मिले मुख्यमंत्री

गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों के प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए समस्याओं के शीघ्र और प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से होना चाहिए।

अन्याय न हो, संवेदनशीलता से करें कार्रवाई : योगी

मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों से कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। प्रत्येक पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए उसकी त्वरित सहायता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए। पारिवारिक विवादों के मामलों में पहले आपसी संवाद के माध्यम से समाधान का प्रयास करने और आवश्यकता होने पर विधिक कार्रवाई करने को कहा।

गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मिलेगी आर्थिक सहायता

जनता दर्शन में इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे लोगों से मुख्यमंत्री ने कहा कि धन के अभाव में किसी भी जरूरतमंद का उपचार नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जरूरतमंद मरीजों के उच्च स्तरीय उपचार का एस्टीमेट जल्द तैयार कर शासन को उपलब्ध कराया जाए, ताकि तत्काल आर्थिक सहायता जारी की जा सके। साथ ही सभी पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश भी दिए, जिससे उन्हें इलाज में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

गोशाला में की गोसेवा

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परंपरा के अनुसार गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और गोशाला पहुंचकर गायों व गोवंश को गुड़ खिलाया। मुख्यमंत्री ने गोशाला के कर्मचारियों से बातचीत कर गोवंश की बेहतर देखभाल के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। (इनपुट: आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

3 hours ago | Bishkek

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने किर्गिस्तान के विदेश मंत्री कुलुबायेव से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने गुरुवार को किर्गिस्तान के चोलपोन अता में शंघाई सहयोग स...

3 hours ago | Education Ministry

एनईपी 2020 भविष्य की शिक्षा प्रणाली की मजबूत नींव: डॉ. सुकांत मजूमदार

केंद्रीय शिक्षा एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने कहा कि राष्ट...