लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में 8 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेश की 57 सीटों पर मतदान शुरू

लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित 8 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के 57 संसदीय क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया है।

उत्तर प्रदेश की 13 सीटों समेत सभी 57 सीटों पर शनिवार सुबह 07 बजे मतदान शुरू हो गया। इन सीटों पर शाम 06 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसी चरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई दिग्गजों की चुनावी किस्मत का फैसला मतदाता करेंगे।

आखिरी चरण में पंजाब की सभी 13, हिमाचल प्रदेश की 4, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ की एक सीट पर मतदान हो रहा है। शाम 06 बजे इस चरण के पूरा होते ही 19 अप्रैल से 543 सीटों के लिए शुरू हुई सात चरणों की मैराथन मतदान प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। 4 जून को मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे आएंगे। इस चरण में कुल 10.06 करोड़ मतदाता 904 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।

आखिरी चरण के मतदान में ओडिशा विधानसभा की शेष 42 सीटों के अलावा हिमाचल विधानसभा की छह सीटों के उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है। हिमाचल की जिन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, उनमें सुजानपुर, धर्मशाला, लाहौल-स्पीति, बड़सर, गगरेट व कुटलेहड़ शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...