30/04/24 | 11:26 am

Print

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गेहूं खरीद संकट के बीच किसानों पर लाठीचार्ज, 200 गिरफ्तार

पाकिस्तान में पंजाब पुलिस ने गेहूं खरीद संकट के बीच सोमवार को प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठीचार्ज किया और लाहौर में 200 से अधिक किसानों को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गेहूं की बंपर पैदावार के बाद, किसान शिकायत कर रहे हैं कि सूबे की मरियम नवाज़ सरकार गेहूं नहीं खरीद रही है और आटा मिलें उनकी फसलों के लिए सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य से कम दरों की पेशकश कर रही हैं।

‘किसान इतेहाद’ के प्रवक्ता मियां उमेर ने बताया, सोमवार (29 अप्रैल) को जब बड़ी संख्या में किसान धरना देने के लिए लाहौर में पंजाब विधानसभा की ओर जा रहे थे, तो पुलिस कर्मियों ने जीपीओ चौक, माल रोड पर उन पर हमला कर दिया और 200 से अधिक किसानों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने लाहौर में उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज भी किया। गिरफ्तार किसानों में किसान बोर्ड पंजाब (केबीपी) के अध्यक्ष मियां अब्द-उर-रशीद भी शामिल हैं।

वहीं, पंजाब की सूचना मंत्री आजमा बुखारी ने कहा कि एक राजनीतिक दल (इमरान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ) किसानों के मुद्दे पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा, हम इस मुद्दे पर किसी को राजनीति नहीं करने देंगे और किसानों के हितों की रक्षा नहीं करेंगे।

(इनपुट-हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

10 hours ago | ASEAN and East Asia Summit

प्रधानमंत्री मोदी का फिलीपींस दौरा 16 नवंबर से, आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मो...

10 hours ago | आईएनएस सह्याद्रि

INS सह्याद्रि ने मालाबार 2026 के बाद योकोसुका की यात्रा संपन्न की

भारतीय नौसेना का आधुनिक सुविधाओं से लैस स्वदेशी निर्देशित मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट जहाज आईएनएस...