मनोहर लाल खट्टर को जन्मदिन पर नेताओं ने सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं

गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत देश के कई वरिष्ठ नेताओं ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। गृह मंत्री अमित शाह ने उनके शहरी विकास और ऊर्जा क्षेत्र में योगदान की सराहना की। साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

गृहमंत्री अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। पीएम मोदी के नेतृत्व में आप आवास, शहरी विकास और ऊर्जा क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मनोहर लाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। वे भारत में नगरीय सुविधाओं को विकसित करने एवं देश के ऊर्जा क्षेत्र को और भी मज़बूत करने के लिए, जिस कर्मठता और पूर्ण मनोयोग से काम कर रहे हैं, वह प्रसंशनीय है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें एवं उन्हें दीर्घायु करें।”

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी मनोहर लाल आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मनोहर लाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर लिखा, “केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर से आपकी अच्छी सेहत की मंगल कामना करता हूं।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “कर्मठ एवं लोकप्रिय राजनेता, माननीय केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो। आपका जनसेवा का संकल्प नित नए प्रतिमान स्थापित करे।”

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भी एक्स पर पोस्ट कर मनोहर लाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। सार्वजनिक जीवन में आपकी सादगी, शुचिता और लोक कल्याण के प्रति आपका समर्पण अनुकरणीय है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करती हूं।”

(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

1 hour ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...