लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया कल से शुरू, 7 मई को होगा मतदान

आम चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए नामांकन 12 अप्रैल से शुरू होगा। इस चरण में 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 94 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों (पीसी) में चुनावों के लिए राजपत्र अधिसूचना कल (शुक्रवार) जारी की जाएगी। मध्य प्रदेश के 29-बैतूल (एसटी) संसदीय क्षेत्र में स्थगित मतदान के लिए अलग से अधिसूचना भी कल जारी की जाएगी। गुरुवार को निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।

बैतूल लोकसभा सीट के लिए भी कल जारी की जाएगी अधिसूचना

मध्य प्रदेश के 29-बैतूल (एसटी) संसदीय क्षेत्र में स्थगित मतदान के साथ इन 94 संसदीय क्षेत्रों में मतदान सात मई 2024 को होगा। मध्य प्रदेश की 29-बैतूल (एसटी) संसदीय सीट के लिए दूसरे चरण में होने वाला मतदान बहुजन समाज पार्टी के एक उम्मीदवार की मृत्यु के कारण स्थगित कर दिया गया था।

तीसरे चरण में शामिल राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

चुनाव के तीसरे चरण में शामिल राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव, गोवा, गुजरात, जम्मू एवं कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...