लोकसभा चुनाव 2024 : यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर 60.25 प्रतिशत मतदान, सहारनपुर पहले स्थान पर

उत्तर प्रदेश के आठ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों पर शुक्रवार को प्रथम चरण का मतदान सकुशल संपन्न हुआ। यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर 60.25 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें सबसे ज्यादा वोट सहारनपुर की जनता ने किया। यहां पर कुल 65.95 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि रामपुर सीट पर सबसे कम मतदान हुआ। रामपुर में कुल 54.77 प्रतिशत मतदान रहा।

चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट ऐप के अनुसार सबसे ज्यादा मतदान सहारनपुर में रहा, वहां 65.95 प्रतिशत लोगों ने अपने मतदान का प्रयोग किया। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर 59.29 फीसदी, कैराना लोकसभा सीट पर 61.17 प्रतिशत, बिजनौर लोकसभा सीट पर 58.21 फीसदी मतदान हुआ। इसी तरह नगीना लोकसभा सीट पर 59.54 प्रतिशत और सबसे कम रामपुर लोकसभा सीट पर 54.77 प्रतिशत मतदान हुआ।

उल्लेखनीय है कि फर्स्ट फेज में 1,625 कैंडिडेट्स ने चुनाव लड़ा। इनमें 1,491 पुरुष, 134 महिला कैंडिडेट हैं। 8 केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल भी इस बार चुनाव मैदान में हैं। इस फेज के बाद 26 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग होगी। कुल 7 फेज में 543 सीटों पर 1 जून को मतदान खत्म होगा। सभी सीटों के रिजल्ट 4 जून को आएंगे।

 

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...