लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा ने जारी की 11वीं सूची, भदोही से डॉ. विनोद कुमार बिंद को बनाया उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपनी 11वीं सूची जारी की। इस सूची में भदोही लोकसभा संसदीय सीट से उम्मीदवार की घोषणा की गई है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की भदोही सीट से डॉ. विनोद कुमार बिंद को अपना उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा राज्य की 71 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। कैसरगंज, रायबरेली, देवरिया और फिरोजाबाद सीटों पर अभी उम्मीदवार घोषित होना बाकी है। गौरतलब है कि पांच सीटें भाजपा ने अपने सहयोगी दलों को दे रखी हैं।

इससे पहले भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार को 10वीं सूची जारी की थी। जिसमें नौ लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। 10वीं सूची में भाजपा ने उत्तर प्रदेश की सात, चंडीगढ़ की एक तथा पश्चिम बंगाल की एक सीट मिलाकर कुल नौ लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

बुधवार को घोषित नामों की सूची इस प्रकार है- चंडीगढ़ से संजय टंडन, मैनपुरी से जयवीर सिंह ठाकुर, कौशांबी से विनोद सोनकर, फूलपुर से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, बलिया से नीरज शेखर, मछलीशहर (एससी) से बीपी सरोज, गाजीपुर से पारसनाथ राय और आसनसोल से एसएस अहलूवालिया का नाम है।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...