लोकसभा चुनाव 2024: सातवें चरण के लिए रात 11:45 बजे तक 61.63 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के लिए हुए मतदान में रात 11:45 बजे तक कुल मतदान लगभग 61.63 प्रतिशत दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग ने शनिवार देर रात यह जानाकारी दी।

रात 11:45 बजे तक बिहार के 8 संसदीय क्षेत्रों में 51.92 प्रतिशत, चंडीगढ़ की 1 सीट पर 67.9 प्रतिशत,हिमाचल प्रदेश 4 सीटों पर 69.67 प्रतिशत, झारखंड की 3 सीटों पर 70.66 प्रतिशत, ओडिशा की 6 सीटों पर 70.67 प्रतिशत, पंजाब की 13 सीटों पर 58.33 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर 55.59 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल की 9 सीटों पर 73.36 प्रतिशत मतदान हुआ।

आयोग के अनुसार जैसे-जैसे मतदान दल वापस लौटते रहेंगे, इस आंकड़े को फील्ड स्तर के अधिकारियों द्वारा अपडेट किया जाता रहेगा और यह पहले के चरणों की तरह ही वीटीआर ऐप पर संसदीय क्षेत्र वार (संबंधित विधानसभा क्षेत्र खंड के साथ) सीधा उपलब्ध होगा।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित 8 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के 57 संसदीय क्षेत्रों में मतदान हुआ। इस चरण के पूरा होते ही 19 अप्रैल से 543 सीटों के लिए शुरू हुई सात चरणों की मैराथन मतदान प्रक्रिया भी समाप्त हो गई। 4 जून को मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे भी आएंगे।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...