लोकसभा चुनाव: सातवें चरण में दोपहर 11 बजे तक 26.30 प्रतिशत मतदान, हिमाचल में सबसे ज्यादा वोटिंग

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में दोपहर 11 बजे तक 26.30 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा हिमाचल प्रदेश में 31.92 प्रतिशत और सबसे कम ओडिशा में 22.64 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

दोपहर 11 बजे तक चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट ऐप के अनुसार 26.30 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें बिहार में 24.25 प्रतिशत, चंडीगढ़ में 25.03 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश में 31.92 प्रतिशत, झारखंड में 29.55 प्रतिशत, पंजाब में 23.91 प्रतिशत, ओडिशा में 22.64 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 28.02 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 28.10 प्रतिशत मतदान हुआ।

उल्लेखनीय है कि आखिरी चरण में पंजाब की सभी 13, हिमाचल प्रदेश की 4, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ की एक सीट पर मतदान हो रहा है। शाम 06 बजे इस चरण के पूरा होते ही 19 अप्रैल से 543 सीटों के लिए शुरू हुई सात चरणों की मैराथन मतदान प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। 4 जून को मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे आएंगे।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...