लोकसभा की कार्यवाही रविवार तक के लिए स्थगित, वित्त मंत्री पेश करेंगी बजट

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार को बजट सत्र के दूसरे दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश होने के बाद 1 फरवरी (रविवार) तक के लिए स्थगित कर दी गई।

वित्त मंत्री ने सदन के पटल पर रखा आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26

प्रश्न काल के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन के पटल पर आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 रखा। इसके बाद शून्य काल के प्रारंभ होने पर अध्यक्ष ने कार्यवाही को रविवार तक के लिए स्थगित कर दिया।

संसद की कार्यवाही अब 1 फरवरी को सुबह 11 बजे फिर से होगी शुरू

संसद की कार्यवाही अब 1 फरवरी को सुबह 11 बजे फिर से शुरू होगी। सरकार परंपरा को बनाए रखते हुए रविवार होने के बावजूद बजट पेश करेगी।बजट से एक दिन पूर्व आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाता है, लेकिन इस बार इसे तीन दिन पहले ही टेबल किया गया। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

9 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...