लोकलभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के लिए किया आभार व्यक्त

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राष्ट्रमंडल देशों के लोकसभा अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन (सीएसपीओसी) के उद्घाटन के लिए उनके दूरदर्शी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को एक्स पर कहा, “28वें सीएसपीओसी का आपके (प्रधानमंत्री मोदी) कर-कमलों द्वारा उद्घाटन किया जाना न केवल भारत, बल्कि संपूर्ण विश्व के लोकतांत्रिक समुदाय के लिए गौरव का क्षण है।

पीएम मोदी के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम

उन्होंने कहा कि आपके (प्रधानमंत्री मोदी) कुशल मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि भारत आज सीएसपीओसी के इतिहास की सर्वाधिक सहभागिता वाली कॉन्फ्रेंस की मेजबानी कर रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति आपका (प्रधानमंत्री मोदी) दृष्टिकोण वैश्विक पटल पर संसदीय कार्यप्रणाली को नई दिशा और प्रेरणा देने वाला है।

पीएम मोदी ने गुरुवार को 28वें सीएसपीओसी सम्मेलन का किया उद्घाटन

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में 28वें सीएसपीओसी सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान, संसदीय लोकतंत्र में अध्यक्ष की भूमिका अद्वितीय बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि अध्यक्ष को बोलने का अधिक अवसर नहीं मिलता, लेकिन उनकी जिम्मेदारी दूसरों की बात सुनने और यह सुनिश्चित करने में निहित है कि सभी को अपनी बात कहने का मौका मिले। धैर्य अध्यक्षों का सबसे आम गुण है, जो शोर मचाने वाले और अति उत्साही सांसदों को भी मुस्कुराते हुए संभाल लेते हैं। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...