Print

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लगाई जीत की हैट्रिक

राजस्थान में कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लगातार तीसरी जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रहलाद गुंजल को 41,974 मतों से हराया।

मतगणना के आंकड़ों के अनुसार दो जिलों की आठ विधानसभा क्षेत्रों की इस सीट पर 15 लाख 959 मतदाताओं में से बिरला को 7,50,496 मत (50 प्रतिशत) मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार प्रहलाद गुंजल को 7,08,522 (47.20 प्रतिशत) मत मिले। यहां के 10,261 लोगों ने नोटा पर वोट डाला। इस सीट के लिए 14,87,901 (71.26 प्रतिशत) लोगों ने 26 अप्रैल को मतदान किया था। इसके अलावा 13,058 मतपत्र डाक ये आये। इस सीट के लिए कुल 15 उम्मीदवार मैदान में थे।

कोटा-बूंदी संसदीय सीट की आठ में से पांच विधानसभा सीटों कोटा दक्षिण, रामगंजमंडी, सांगोद, लाडपुरा, बूंदी पर भाजपा उम्मीदवार को और तीन क्षेत्रों कोटा उत्तर, पीपल्दा व केशवराय पाटन में कांग्रेस उम्मीदवार को बढ़त मिली है। मतगणना के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने मंगलवार शाम को विजयी उम्मीदवार ओम बिरला को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। इस मौके पर उनके साथ शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ भाजपा नेता ओम बिरला वर्ष 2014 से पहले तीन बार राजस्थान विधानसभा में कोटा से विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2019 में सांसद बिरला ने 2,79 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी।

भाजपा ने मनाया जीत का जश्न

मंगलवार शाम को परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा उम्मीदवार ओम बिरला मतगणना स्थल जेडीबी कॉलेज पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें जीत की बधाई देते कर विजयी जश्न मनाया। इस मौके पर बिरला ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की जीत है। जनता ने जो विश्वास जताया है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। रात्रि में शक्ति नगर स्थित उनके आवास पर समर्थकों की भीड जश्न मनाती रही।

झालावाड़ में दुष्यंत सिंह की पांचवी जीत का कीर्तिमान

हाडौती संभाग की झालावाड़-बारां सीट पर भाजपा उम्मीदवार दुष्यंत सिंह ने लगातार पांचवी बडी जीत दर्ज कर कीर्तिमान बनाया है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला जैन भाया को 3 लाख 71 हजार मतों से हराया। इस सीट पर कुल 14 लाख 15 हजार 420 मतदाताओं ने भाग लिया। जिसमें से दुष्यंत सिंह को 8,08,692 मत एवं कांग्रेस उम्मीदवार भाया को 4,66,988 मत मिले हैं।

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस सीट से पांच बार प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। दुष्यंत सिंह की इतने अधिक मतों से जीत भाजपा के लिये प्रदेश में दूसरी बडी जीत है। झालावाड़ में भाजपा कार्यालय पर समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया। याद दिला दें कि वसुंधरा राजे को इस चुनाव में स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी नहीं मिलने पर वे पूरे समय इसी संसदीय क्षेत्र में जनसपंर्क पर रही। हाडौती संभाग की दोनों सीटों पर भाजपा की जीत से पार्टी में खुशी की लहर दौड़ गई।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...