लोकसभा चुनाव 2024 में दक्षिण भारत में क्षेत्रीय पार्टियां आगे, कर्नाटक और तेलंगाना में भाजपा कर रही बेहतर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लोकसभा चुनाव 2024 में दक्षिण भारत में कुछ लाभ होता दिखाई दे रहा है।दक्षिण भारत में भाजपा कर्नाटक और तेलंगाना में बेहतर करती नजर आ रही है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में केवल तमिलनाडु में भाजपा का खाता खुलता नहीं दिखाई दे रहा है। 

यहां क्षेत्रीय पार्टियां आगे

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, आंध्र प्रदेश में तेलगु देशम पार्टी, तेलंगाना में कांग्रेस, तमिलनाडु में द्रमुक, कर्नाटक में भाजपा और केरल में कांग्रेस बड़ी पार्टी बन रही है। आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम – टीडीपी 16, युवजन श्रमिका रायथू कांग्रेस पार्टी – वाईएसआरसीपी 4, भारतीय जनता पार्टी – भाजपा 3, जनसेना पार्टी – जेएनपी 2 और तेलंगाना में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस – आईएनसी 8, भारतीय जनता पार्टी – भाजपा 7, भारत राष्ट्र समिति – बीएचआरएस 1, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन – एआईएमआईएम 1 सीट पर आगे है। 

तमिलनाडु में क्या है स्थिति ?

तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम – डीएमके 20 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस – आईएनसी 8 विदुथलाई चिरुथिगल काची – वीसीके 2 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी – सीपीआई 2 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) – सीपीआई (एम) 2 पट्टाली मक्कल काची – पीएमके 1 मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम – एमडीएमके 1 देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम – डीएमडीके 1 और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग – आईयूएमएल 1 सीट पर आगे है। 

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी आगे

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी – भाजपा 18, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस – आईएनसी 7, जनता दल (सेक्युलर) – जेडीएस 3 सीटों पर आगे चल रही है। केरल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस – आईएनसी 13, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग -आईयूएमएल 2, भारतीय जनता पार्टी – भाजपा 2, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) – सीपीआई (एम) 1, केरल कांग्रेस – केईसी 1, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी – आरएसपी 1 सीट और पुडुचेरी और लक्षदीप में कांग्रेस आगे चल रही है। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...