मदुरै एयरपोर्ट ने शुरू की 24-घंटे की सेवाएं, कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के मदुरै एयरपोर्ट ने 1 अक्टूबर 2024 से 24-घंटे की सेवाएं शुरू कर दी हैं, इसे एयरपोर्ट के विकास और विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह पहल न केवल क्षेत्रीय और राष्ट्रीय हवाई यातायात को बढ़ाएगी में बल्कि हवाई यात्रा को और सुगम बनाएगी।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक ऑपरेशनल घंटे बढ़ाने से एयरपोर्ट के बुनियादी ढांचे और संसाधनों का अधिक प्रभावी उपयोग किया जा सकेगा। इस कार्यक्रम में सांसद मणिकम टैगोर और एस. वेंकटेशन, विधायक वी. वी. राजन चेलप्पा और ए.एम.एस.जी. अशोकन, और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। मदुरै एयरपोर्ट फिलहाल अभी प्रति सप्ताह 248 निर्धारित उड़ानों का संचालन करता है। फिलहाल यह चेन्नई, बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद जैसे प्रमुख घरेलू शहरों के साथ-साथ सिंगापुर, दुबई और कोलंबो जैसे अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से जुड़ा हुआ है।

मदुरै एयरपोर्ट प्रति सप्ताह लगभग 344 निर्धारित उड़ानों का करेगा संचालन

24-घंटे की सेवाओं की शुरुआत के साथ, साप्ताहिक निर्धारित उड़ानों की संख्या में वृद्धि की उम्मीद है। 2024 के आगामी सर्दी मौसम में मदुरै एयरपोर्ट प्रति सप्ताह लगभग 344 निर्धारित उड़ानों का संचालन करने की योजना बना रहा है। ऑपरेशनल घंटे बढ़ने से विशेष रूप से लंबी दूरी की उड़ानों के लिए अधिक उड़ानें मदुरै से संचालित हो सकेंगी, जिससे शहर की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

24-घंटे की सेवा से यात्रियों और स्थानीय अर्थव्यवस्था दोनों को इसका लाभ मिलेगा। यात्रियों को अधिक फ्लेक्सिबल उड़ान विकल्प मिलेंगे, जिससे यात्रा करना और भी आसान और सुविधाजनक हो जाएगा। मदुरै में अधिक पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकेगा। इसके अलावा, बढ़ती यात्रियों की संख्या से स्थानीय व्यवसायों जैसे होटलों, रेस्तरां और परिवहन सेवाओं की मांग में वृद्धि होगी, जिससे रोजगार सृजन और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा।

इसके अलावा, निरंतर सेवाओं से एयरपोर्ट पर कार्गो प्रबंधन में भी सुधार होगा, जिससे लॉजिस्टिक्स संचालन अधिक कुशल हो सकेगा। इससे उन व्यवसायों को भी आकर्षित किया जा सकेगा जो हवाई माल परिवहन पर निर्भर हैं, इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को लाभ मिलेगा। 24-घंटे की सेवाओं के साथ, मदुरै एयरपोर्ट में नाइट पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। चूंकि अधिकांश अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस रात के समय भारत से संचालित करना पसंद करती हैं, इसलिए 24-घंटे की सेवाएं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को मदुरै से संचालित करने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।

RELATED ARTICLES

13/10/26 | 1:28 pm | इन्फोसिस

AI को बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचाने में भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा: नंदन नीलेकणि

 इन्फोसिस के सह-संस्थापक और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के परीक्षा सुधारों के लिए गठित उच्...

08/10/26 | 9:38 am | Akshay

फिल्म इंडस्ट्री के सह-कलाकारों ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया, कहा- एक युग का अंत

भारतीय सिनेमा के लिए आज एक बहुत दुखद दिन है। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को अपने आवास ...