15/01/25 | 10:31 pm | Adani Group | Maha Kumbh-2025

Print

महाकुंभ 2025 : अदाणी समूह ने सेवा और समर्पण से पेश की मिसाल

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में अदाणी समूह ने सेवा और समर्पण का अनूठा उदाहरण पेश किया है। समूह ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं और धार्मिक अनुष्ठानों को सहज बनाने के लिए कई पहल की हैं जो सनातन धर्म के आदर्शों और मूल्यों को विश्व स्तर पर पहुंचाने का प्रयास है।

महाकुंभ के सेक्टर-19 में अदाणी समूह ने इस्कॉन के साथ मिलकर 40 स्थानों पर महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था की है। यहां हर दिन लाखों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। असहाय, दिव्यांग, बुजुर्ग और छोटे बच्चों वाली माताओं के लिए मुफ्त गोल्फ कार्ट सेवा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे श्रद्धालुओं को त्रिवेणी स्नान और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने में आसानी हो रही है। समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी की प्रेरणा से ‘सेवा ही परमात्मा है’ के सिद्धांत पर चलते हुए श्रद्धालुओं के बीच गीता सार की 5 लाख प्रतियां और ‘आरती संग्रह’ की पुस्तकें निःशुल्क वितरित की जा रही हैं।

अदाणी समूह ने गीता प्रेस और इस्कॉन के साथ मिलकर महाकुंभ में श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करने का बीड़ा उठाया है। इस पहल का उद्देश्य न केवल धार्मिक अनुष्ठानों को सरल बनाना है बल्कि श्रद्धालुओं को सनातन धर्म के आदर्शों से भी जोड़ना है। महाकुंभ में अदाणी समूह का यह योगदान सेवा और समर्पण का प्रतीक बन चुका है। उनकी पहल ने समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत तैयार किया है जिसमें श्रद्धा, सेवा और भारतीय संस्कृति का अद्भुत समन्वय नजर आता है।(IANS)

RELATED ARTICLES

23 mins ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

57 mins ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...