Print

महाकुंभ 2025 : गृह मंत्री अमित शाह ने प्रयागराज के अक्षयवट में की पूजा-अर्चना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सोमवार को अपने परिवार के साथ प्रयागराज के महाकुंभ नगर स्थित पवित्र अक्षयवट मंदिर पहुंचे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य दो उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। अक्षयवट मंदिर में मुख्य पुजारी ने वेद मंत्रों का उच्चारण कर पूजा-अर्चना की।

इस मौके पर अमित शाह और उनके परिवार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिलकर अक्षयवट आरती में भाग लिया और प्रार्थना की। इसके बाद अमित शाह ने मुख्यमंत्री और संत समाज के सदस्यों के साथ अक्षयवट की परिक्रमा की। उन्होंने आगामी महाकुंभ कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा की।

अमित शाह के परिवार जिसमें उनकी पत्नी सोनल शाह, बेटा जय शाह, बहू और पोते-पोतियां शामिल थे ने भी धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। गौरतलब है कि अक्षयवट का धार्मिक महत्व काफी ज्यादा है जैसा हिंदू ग्रंथों जैसे पुराणों और महाभारत में भी उल्लखित है। माना जाता है कि भगवान राम ने अपने 14 वर्ष के वनवास के दौरान इस पेड़ के नीचे ध्यान किया था।

इससे पहले अमित शाह ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दो उपमुख्यमंत्रियों और साधु-संतों के साथ संगम में स्नान किया और अपने परिवार के साथ-साथ नागरिकों की भलाई के लिए प्रार्थना की।

RELATED ARTICLES

24 mins ago

Asian Para Games: पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स ...

2 hours ago

विश्व व्यवस्था बदल रही है, कुछ लोग भारत में अव्यवस्था का सपना देख रहे: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां एक ओर...