Print

महाकुंभ 2025 : गृह मंत्री अमित शाह ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, सीएम योगी भी रहे मौजूद

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने आज सोमवार को संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि और योग गुरु बाबा रामदेव ने भी इस स्नान में भाग लिया। स्नान के बाद अमित शाह ने लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन और पूजन किया।

महाकुंभ में अमित शाह करीब पांच घंटे तक रहे और इस दौरान उन्होंने संगम पर स्नान के साथ-साथ श्रद्धालुओं और संतों से संवाद भी किया। अमित शाह के बेटे जय शाह भी परिवार के साथ महाकुंभ पहुंचे और सभी ने संगम में स्नान किया।

गौरतलब है कि महाकुंभ में श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के मुताबिक, अब तक 13.21 करोड़ से ज्यादा लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। यह आंकड़ा दिन-प्रतिदिन तेजी से बढ़ता ही रहा है। वहीं महाकुंभ ने “वसुधैव कुटुंबकम” का संदेश दिया है जहां देश-विदेश से आए लोग जाति-धर्म की सीमाओं को पार कर संगम में एक साथ स्नान कर रहे हैं।

इस बार महाकुंभ में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। सड़क, रेल और हवाई मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। सुरक्षा के लिए एआई तकनीक, सीसीटीवी कैमरे और खोया-पाया केंद्र सक्रिय हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है जिससे महाकुंभ को सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके।

RELATED ARTICLES

37 mins ago | Constitution Fortnight

ओम बिरला ने जनप्रतिनिधियों से किया असहमति का सम्मान करने का आह्वान, बोले- संविधान भारत की आत्मा और नैतिक मार्गदर्शक

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को हरियाणा के पंचकूला में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन में जन...

2 hours ago | clean energy investment

भारत में क्लीन एनर्जी सेक्टर में 20 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश अवसर बनेंगे : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'भारत रिन्यूएबल एनर्...