Print

महाकुंभ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को संगम में लगाएंगी आस्था की डुबकी, बड़े हनुमान मंदिर में करेंगी दर्शन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंचेंगी। वह यहां आठ घंटे से अधिक समय बिताएंगी और इस दौरान त्रिवेणी संगम में स्नान करेंगी। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रपति सुबह संगम नोज पर पहुंचकर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम में डुबकी लगाकर सनातन आस्था को और मजबूत करेंगी। यह ऐतिहासिक क्षण होगा क्योंकि इससे पहले भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में स्नान किया था।

संगम स्नान के बाद राष्ट्रपति मुर्मु अक्षयवट के दर्शन करेंगी। हिंदू धर्म में अक्षयवट को अमरता का प्रतीक माना जाता है, जिसका वर्णन कई पुराणों में भी मिलता है। इसके बाद वह बड़े हनुमान मंदिर भी जाएंगी जहां वह हनुमान जी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।

राष्ट्रपति महाकुंभ में आधुनिक तकनीक के जुड़ाव को भी करीब से देखेंगी। वह डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र का दौरा करेंगी जहां श्रद्धालुओं को महाकुंभ मेले की विस्तृत जानकारी डिजिटल माध्यमों से दी जा रही है।

राष्ट्रपति मुर्मु सोमवार शाम 5:45 बजे प्रयागराज से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। इस दौरान प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

4 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

36 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...