MahaKumbh 2025: पीएम मोदी ने समझी ‘स्वच्छ, डिजिटल, स्वस्थ और सुरक्षित महाकुंभ’ की बारीकियां

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ को ‘दिव्य, भव्य और अविस्मरणीय’ बनाने के लिए राज्य सरकार युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटी है, जिसका शुक्रवार को पीएम मोदी ने अवलोकन किया। ‘महाकुंभ प्रदर्शनी’ में पीएम मोदी को योगी सरकार के 8 अफसरों ने महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को दी जाने वाली विशेष सुविधाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने सुरक्षा इंतजाम, स्वच्छता और डिजिटल महाकुंभ के विषय में विस्तार से बताया।

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने पीएम को 45 दिन तक चलने वाले महाकुंभ के विषय में पूरी जानकारी दी। उन्होंने महाकुंभ के प्रमुख स्नान पर्व के साथ अन्य तैयारियों के संबंध में ब्रीफ किया। पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने पर्यटन से संबंधित विकास परियोजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने तेजी से हो रहे विकास कार्यों के विषय में अवगत कराया।

प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी अजय चौहान ने पीएम को विभाग की ओर से पूर्ण की गई परियोजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी। प्रयागराज के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने पीएम मोदी को विकास कार्यों की जानकारी दी और नवीन योजनाओं के विषय में बताया।

महाकुंभ मेला की विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राना ने स्वच्छ महाकुंभ को लेकर मेला प्राधिकरण की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के विषय में बताया। वहीं, श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए किए जाने वाले उपायों की जानकारी दी। एडीजी प्रयागराज भानु भास्कर ने पीएम को श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए किए जा रहे उपाय और आपात स्थितियों में पुलिस की तैयारियों से अवगत कराया।

अंत में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने महाकुंभ के मद्देनजर रेल मंत्रालय की ओर से श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं के विषय में विस्तार से बताया।

RELATED ARTICLES

37 mins ago | Artificial Intelligence Collaboration

मोदी-फित्सो वार्ता में मजबूत हुए भारत-स्लोवाकिया संबंध, व्यापक साझेदारी पर सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाक गणराज्य की यात्रा के दौरान ब्रातिस्लावा महल में स्लोवाक...

57 mins ago | Bilateral Strategic Cooperation

भारत-स्लोवाकिया संबंधों को मिली नई ऊंचाई, दोनों देश बने ‘कॉम्प्रिहेंसिव पार्टनर’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 14-15 जून 2026 की स्लोवाकिया यात्रा के दौरान भारत और स्लोवाकिया के द्वि...