Print

महाराष्ट्र व झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे आज, मतों की गिनती शुरू

दो राज्यों महाराष्ट्र व झारखंड विधानसभा के लिए हुए चुनाव के बाद आज शनिवार सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू हो गई। कुछ घंटे बाद शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे। दोनों राज्यों में किसकी ताजपोशी होगी, दोपहर तक यह साफ हो जाएगा। इसके साथ केरल की चर्चित वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव एवं उत्तर प्रदेश की नौ सीटों समेत 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज घोषित होंगे। इन सभी सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है।

महाराष्ट्र : किसकी होगी ताजपोशी

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को हुए चुनाव में 9.7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। 4,136 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। भाजपा की अगुवाई वाला महायुति (भाजपा-शिवसेना-एनसीपी) गठबंधन राज्य में दोबारा सरकार बनाने की कोशिश में है। जबकि जबकि महाविकास आघाड़ी (कांग्रेस-शिवसेना यूबीटी-एनसीपी शरद पवार खेमा) सत्ता में वापसी पर नजरें गड़ाए है। आज दोपहर तक साफ हो जाएगा कि राज्य में दोनों गठबंधनों में से किसकी सरकार बनेगी।

झारखंड : किसकी बनेगी सरकार

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों 13 नवंबर और 20 नवंबर को हुए चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। इसके लिए मतों की गिनती का काम सुबह 8 बजे शुरू हो गया। झारखंड विधानसभा चुनाव में कुल 1211 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो जैसे चर्चित चेहरे भी हैं। झारखंड में फिलहाल झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाले गठबंधन की सरकार है। उसके सामने झारखंड की सत्ता बरकरार रखने की चुनौती है। जबकि राज्य की सत्ता में वापसी के लिए भाजपा ने चुनाव के दौरान पूरी मेहनत की है।

दो लोकसभा और 48 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज

दो राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ आज सुबह 8 बजे केरल की वायनाड एवं महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट और उत्तर प्रदेश की नौ सीटों समेत 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतों की गिनती का काम भी शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश में जिन 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में मतों की गिनती हो रही है उनमें मीरापुर, कुन्दरकी, गाजियाबाद, खैर सुरक्षित, करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मझवां विधानसभा सीट शामिल है।

RELATED ARTICLES

24 mins ago | English Channel Russian oil tanker seized

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के ब...

41 mins ago | Blood Donation Benefits

विश्व रक्तदाता दिवस: रक्त की हर बूंद में मानवता का स्पंदन और जीवनदान का संदेश

“जब किसी अनजान व्यक्ति की धमनियों में आपका रक्त प्रवाहित होकर उसे नया जीवन देता है, तब मानवता अप...