Print

महबूबनगर–सिकंदराबाद–मेडचल रेल सेक्शन को आधुनिक 2×25 केवी सिस्टम में किया जाएगा अपग्रेड

भारतीय रेल ने दक्षिण मध्य रेलवे के महबूबनगर–सिकंदराबाद–मेडचल रेल सेक्शन पर रेल संचालन को और अधिक सक्षम बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दी है। इसके तहत मौजूदा 1×25 केवी इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम को आधुनिक 2×25 केवी सिस्टम में अपग्रेड किया जाएगा। लगभग 141 किलोमीटर लंबे इस रेल सेक्शन पर यह कार्य ₹285.01 करोड़ की लागत से किया जाएगा।

सोमवार को जारी रेल मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, यह परियोजना भारतीय रेल के उन प्रयासों का हिस्सा है, जिनके तहत देश के व्यस्त रेल मार्गों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। 2×25 केवी सिस्टम लागू होने से ट्रेनों को अधिक स्थिर और बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी, जिससे रेल संचालन और अधिक सुचारु, सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनेगा।

महबूबनगर–सिकंदराबाद–मेडचल रेल सेक्शन देश के महत्वपूर्ण हाई डेंसिटी नेटवर्क (HDN) मार्गों में शामिल है। यह धर्मवरम–डोन–महबूबनगर–सिकंदराबाद–मेडचल–मुदखेड़–इंदौर–अजमेर रेल कॉरिडोर का हिस्सा है, जहां बड़ी संख्या में यात्री और मालगाड़ियां संचालित होती हैं।

प्रोजेक्ट्स के पूरा होने के बाद इस मार्ग पर ट्रेनों के संचालन में और सुधार होगा। मालगाड़ियों की आवाजाही अधिक सुगम होगी, जिससे माल परिवहन की गति और क्षमता दोनों बढ़ेंगी। इसके साथ ही क्षेत्र में व्यापार, उद्योग और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। 

RELATED ARTICLES

42 mins ago | BRICS Summit

ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दिल्ली में चाक-चौबंद सुरक्षा, 700 से अधिक सीसीटीवी से निगरानी

राजधानी दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम ...

2 hours ago | BRICS Summit

BRICS Summit : 7 साल बाद भारत आ रहे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दो दिवसीय समिट में लेंगे भाग

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज शनिवार को नई दिल्ली में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में...