पंजाब के साथ मान सरकार ने किया धोखा, भाजपा सरकार वक्त की ज़रूरत: हरदीप सिंह पुरी

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पंजाब के लुधियाना में गुरुवार को एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा और एक वीडियो दिखाया, जिसमें केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया था। 

पंजाब में आज हालात पंजाब सरकार की वजह से खराब हैं

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पंजाब में आज हालात पंजाब सरकार की वजह से खराब हैं। यहां बीजेपी की सरकार बनाना समय की मांग है। मोदी सरकार ने बीते 11 साल में तमाम विकास के काम किए हैं, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र से लेकर शिक्षा क्षेत्र तक, महिलाओं के विकास के लिए मुद्रा योजना के अलावा ड्रोन दीदी योजना, बिजली योजनाओं के तहत किए गए काम शामिल हैं।

आज हमारा देश विश्व अर्थव्यवस्था में चौथे स्थान पर पहुंच गया है, जापान को पीछे छोड़ दिया है

उन्होंने कहा कि आज हमारा देश विश्व अर्थव्यवस्था में चौथे स्थान पर पहुंच गया है, जापान को पीछे छोड़ दिया है। हम जल्द ही जर्मनी को भी पीछे छोड़ देंगे। पेट्रोलियम की कीमतों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि कीमतें निजी क्षेत्र में तय होती हैं। पेट्रोल-डीजल और पेट्रोलियम उत्पादों का काम निजी कंपनियों के पास है।

राज्य में जहां ‘डबल इंजन’ की सरकार है, वहां बड़े पैमाने पर काम हो रहा है

पंजाब की स्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य में ‘डबल इंजन’ की सरकार जरूरी है। जहां ‘डबल इंजन’ की सरकार है, वहां बड़े पैमाने पर काम हो रहा है। यहां की सरकार ने आयुष्मान का भी अपना हिस्सा नहीं दिया है। उन्होंने आरोप लगाया, “यहां की सरकार की प्राथमिकता विकास का काम नहीं, केवल गतिरोध पैदा करके विकास के कामों को रोकना है। मैं राज्य की जनता से अपील करूंगा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनाएं। 2027 के विधानसभा चुनाव में जब भाजपा की सरकार बनेगी, तभी जाकर पंजाब में भी अन्य राज्यों की तरह स्थिति सुधरेगी। पीएम मोदी ने पंजाब के लिए तमाम बड़े काम किए हैं और हमारी सरकार राज्य के विकास को लेकर गंभीर है।” एयर इंडिया की फ्लाइट के दुर्घटनाग्रस्त होने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह बहुत परेशान करने वाली और दुर्भाग्यपूर्ण खबर है। इस प्लेन हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति हम संवेदना प्रकट करते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन सभी को अपने चरणों में जगह दें।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

5 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...