30 जून से फिर से शुरू होगा ‘मन की बात’, पीएम मोदी ने जनता से मांगे सुझाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ का कार्यक्रम 30 जून से फिर से एक बार प्रसारित होने जा रहा है। जी हां, पीएम मोदी ने इस बात पर खुशी भी जाहिर की है।

पीएम मोदी ने जनता से इस एपिसोड के लिए मांगे सुझाव

लोकसभा चुनाव के कारण थोड़े अंतराल के बाद अब फिर से आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रसारित होने जा रहा है। इसी के साथ पीएम मोदी ने लोगों से इस एपिसोड के लिए सुझाव मांगे हैं।

‘मन की बात’ का यह 111वां एपिसोड

‘मन की बात’ का 111वां एपिसोड 30 जून को प्रसारित होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से ‘मन की बात’ के 111वें एपिसोड के लिए अपने विचारों और इनपुट को मायगोव ओपन फोरम, नमो एप पर लिखकर या 1800 11 7800 पर संदेश रिकॉर्ड करके साझा करने का आग्रह किया।

पीएम मोदी ने इसके लिए सोशल मीडिया पर लिखा एक पोस्ट

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि चुनाव के कारण कुछ महीनों के अंतराल के बाद ‘मन की बात’ वापस आ गया है। इस माह का कार्यक्रम रविवार 30 जून को होगा। मैं आप सभी से इसके लिए अपने विचार और इनपुट साझा करने का आह्वान करता हूं।…”

 

RELATED ARTICLES

11/03/26 | 10:54 pm

पारंपरिक तमिल पोशाक में तिरुचिरापल्ली पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी बुधवार शाम तिरुचिरापल्ली पहुंचे। इस दौरान वे पारंपरिक तमिल पोशाक पहने हुए थे, जिसमें...

11/03/26 | 9:54 pm

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में करीब 5,650 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की दी सौगात

पीएम मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु के बुनियादी ढांचे और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से...