Print

हरियाणा में पहले चरण की मतगणना में कई दिग्गज पिछड़े

हरियाणा में पहले चरण की मतगणना और पाेस्टल बेलेट की गणना में कई दिग्गज नेता पिछड़ गए हैं। रानिया से इनेलाे के अर्जुन चाैटाला अपने दादा रणजीत चाैटाला से आगे चल रहे हैं। अंबाला कैंट से भाजपा के अनिल विज निर्दलीय प्रत्याशाी चित्रा सरवारा से पीछे चल रहे हैं। ऐलनाबाद से इनेलाे के अभय चाैटाला जहां आगे चल रहे हैं वहीं उचाना सीट से जेजेपी के दुष्यंत चाैटाला पीछे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा चार हजार वाेट से आगे चल रहे हैं। कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी 2600 वाेट से आगे चल रहे हैं। इस बीच निर्वाचन आयाेग ने 23 सीटाें के रूझान जारी किए हैं, जिसमें कांग्रेस 12 सीटाें पर आगे है ताे भाजपा 10 व एक सीट पर निर्दलीय सीट पर आगे चल रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न हलकों से मिली रिपोर्ट के मुताबिक अंबाला सिटी से कांग्रेस के उम्मीदवार निर्मल सिंह 1810 वोटो से, बेरी से कांग्रेस के रघुवीर कादियांन 1917 वोटो से, फतेहाबाद से भाजपा के दुडा राम 218 वोट से, फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस के मामन खान 6260 वोट से आगे चल रहे हैं।

हथीन से कांग्रेस के मोहम्मद इसराइल 65 वोटों से , करनाल से भाजपा के जगमोहन आनंद 1470 वोटों से, पानीपत ग्रामीण से भाजपा के महिपाल ढांडा 1052 मतों से आगे चल रहे हैं। रादौर से कांग्रेस के बिशनलाल सैनी 17 वोटों से आगे, सढ़ौरा से भजापा के बलवंत सिंह 459 वोट से तथा समालखा से कांग्रेस के धर्म सिंह छौक्कर 4836 वोट से आगे चल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

19/09/26 | 11:49 am | environmental protection

हमारा बड़ा फोकस नवीकरणीय ऊर्जा पर रहा है, इसने पर्यावरण सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाई है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता का भविष्य' पर आयोजित अंतर्...

19/09/26 | 8:23 am | AIIMS New Delhi

एम्स नई दिल्ली में सुपर माइक्रोसर्जरी की नई तकनीक पर कार्यशाला, जटिल बीमारियों के इलाज को मिलेगी नई दिश

राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 16 और 17 सितंबर को सुपर माइक्रोसर्जरी ...

18/09/26 | 3:06 pm | Bhupender Yadav

भारत में जन्मी चीता केजीपी 12 ने चार नए शावकों को जन्म दिया, देश में चीतों की संख्या बढ़कर 56 हुई

प्रोजेक्ट चीता के चार साल पूरे होने के मौके पर श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी ...