Print

पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दीं बिहार दिवस की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को बिहार दिवस के मौके पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास करेगी। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा,”बिहार दिवस पर सभी बिहारवासियों को हार्दिक बधाई! यह पावन भूमि, जिसने भारतीय इतिहास को गौरवान्वित किया है, आज विकास के एक महत्वपूर्ण चरण से गुजर रही है। इसमें बिहार के मेहनती और प्रतिभाशाली लोगों की अहम भूमिका है। हमारी सरकार बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।”

वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी बिहार दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने बिहार की समृद्ध विरासत और देश के विकास में इसके योगदान की सराहना की। शाह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! ज्ञान, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की भूमि बिहार ने हमेशा देश को नेतृत्व और नई ऊर्जा दी है। इतिहास के स्वर्णिम अध्यायों से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक, बिहार ने हर क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार को प्रगति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं बिहारवासियों की खुशी, शांति और समृद्धि की कामना करता हूं।”

नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ”बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। विकसित बिहार के सपने को साकार करने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का आह्वान करता हूं। हम सब मिलकर बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।”

गौरतलब है कि 22 मार्च 1912 को बिहार, बंगाल से अलग होकर एक अलग प्रांत बना था, इसलिए इस दिन को राज्य के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

RELATED ARTICLES

53 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...