दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के जन्मदिन पर पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सभी नेताओं ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना की और दिल्ली के विकास और जनकल्याण के लिए उनके योगदान की सराहना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उन्होंने दिल्ली के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मैं उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना करता हूं।” केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, “रेखा गुप्ता जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु प्रदान करे।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “रेखा गुप्ता को जन्मदिन की बधाई। प्रभु श्री राम से उनके उत्तम स्वास्थ्य और सफल जीवन की प्रार्थना करता हूं।” गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने लिखा, “रेखा गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं। दिल्ली के विकास और जनकल्याण के लिए आपका समर्पण सराहनीय है। आपके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना करता हूं।”

अपने जन्मदिन पर सीएम रेखा गुप्ता अपने पैतृक गांव हरियाणा के जींद जिले के नंदगढ़ पहुंची हैं, जहां उनके स्वागत में विशेष आयोजन किया गया है। गांव के स्टेडियम में जनसभा आयोजित की गई है, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल होंगे। इस दौरान वे 16 करोड़ 80 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। गांव में भोज के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखे गए हैं।

रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई 1974 को नंदगढ़ गांव में हुआ था। जब वह दो साल की थीं, तब उनका परिवार दिल्ली आ गया। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से बीकॉम किया और 2022 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से एलएलबी की डिग्री हासिल की। उनका राजनीतिक जीवन 1992 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से शुरू हुआ।

रेखा गुप्ता 1995-96 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की सचिव और 1996-97 में अध्यक्ष बनीं। 2002 में उन्होंने भाजपा जॉइन की और 2007 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुनी गईं। इसके बाद वह एमसीडी की महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष रहीं। 2025 में वह शालीमार बाग से विधायक बनीं और दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण को अपनी प्राथमिकता में रखा है।-(IANS)

RELATED ARTICLES

1 hour ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...