पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं

मकर संक्रांति का हिंदू धर्म में विशेष स्थान है, जो सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह समेत कई नेताओं ने देशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। 

मकर संक्रांति आप सबके जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “सभी देशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं। उत्तरायण सूर्य को समर्पित यह पावन उत्सव आप सबके जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे।” 

मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति और परंपरा के प्रति अटूट आस्था का पर्व

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति और परंपरा के प्रति अटूट आस्था का पर्व है। देशवासियों को ऊर्जा, उमंग और उन्नति के इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।”

मकर संक्रांति सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि लेकर आए

वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पोस्ट किया, “समस्त देशवासियों को मकर संक्रांति के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। हर्ष और उल्लास का यह पावन पर्व सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि लेकर आए।”

मकर संक्रांति का हिंदू धर्म में है विशेष स्थान

बता दें कि मकर संक्रांति का हिंदू धर्म में विशेष स्थान है, जो सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह त्योहार जीवन में नयापन, उत्साह और उल्लास लेकर आता है। मकर संक्रांति के दिन ब्रह्म बेला में गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप, चाहे वे जाने-अनजाने में किए गए हों, उनसे मुक्ति मिली है। इस दिन गंगा की पवित्र जल धाराओं में स्नान करने से आत्मा को शांति और पवित्रता का अहसास होता है।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

35 mins ago | Constitution Fortnight

ओम बिरला ने जनप्रतिनिधियों से किया असहमति का सम्मान करने का आह्वान, बोले- संविधान भारत की आत्मा और नैतिक मार्गदर्शक

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को हरियाणा के पंचकूला में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन में जन...

2 hours ago | clean energy investment

भारत में क्लीन एनर्जी सेक्टर में 20 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश अवसर बनेंगे : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'भारत रिन्यूएबल एनर्...