प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी जेपी नड्डा को जन्मदिन पर शुभकामनाएं

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का आज (सोमवार) को जन्मदिन है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। 

पीएम मोदी ने जेपी नड्डा के संगठनात्मक कार्य की सराहना की 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेपी नड्डा के संगठनात्मक कार्य की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं नड्डा को वर्षों से जानता हूं और पार्टी में उनके उल्लेखनीय योगदान का गवाह हूं। उन्होंने हर संगठनात्मक, विधायी और कार्यकारी जिम्मेदारी को पूरी लगन से निभाया है। वे स्वस्थ भारत सुनिश्चित करने के प्रयासों में सबसे आगे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे।”

गृहमंत्री अमित शाह ने जेपी नड्डा के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जेपी नड्डा के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में संगठन विस्तार व विश्वास का सुंदर कालखंड देख रहा है। साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने में आप सराहनीय योगदान दे रहे हैं। ईश्वर से आपकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

नितिन गडकरी ने स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की 

केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।”

योगी आदित्यनाथ ने सुदीर्घ एवं सुयश पूर्ण जीवन की प्रार्थना की 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ एवं सुयश पूर्ण जीवन की प्रार्थना है।” इन दिग्गज नेताओं के अलावा भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेता के साथ संगठन के नेता और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा जेपी नड्डा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

–आईएएनएस

RELATED ARTICLES

17 mins ago | BRICS Summit

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर में आम लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर में आम लोगों...

37 mins ago | BRICS Summit

WHO के महानिदेशक टेड्रोस ने पीएम मोदी का जताया आभार, ‘हेल्थ फॉर ऑल’ के लिए ब्रिक्स की प्रतिबद्धता की सराहना

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस ने रविवार को 2026 ब्रिक...

1 hour ago | BRICS Summit 2026

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन ओपन सेशन में ‘लचीलापन, इनोवेशन, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी’ पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे और अंतिम दिन के लिए न...