विदेश सचिव विक्रम मिसरी से अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की मुलाकात, दिया भारत आने का बड़ा संकेत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले महीने भारत दौरे पर आ सकते हैं। इसकी मजबूत संभावना तब जताई गई जब उन्होंने भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ व्हाइट हाउस में सकारात्मक बैठक की। बैठक में दोनों नेताओं ने रक्षा, व्यापार, क्रिटिकल मिनरल्स और उभरती तकनीकों जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और गति देने पर चर्चा की।

सेक्रेटरी रुबियो अगले महीने भारत आने को लेकर उत्साहित 

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने बताया कि बातचीत का मुख्य फोकस द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करना था। खासतौर पर व्यापार, क्रिटिकल मिनरल्स, रक्षा सहयोग और ‘क्वाड’ जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा, “सेक्रेटरी रुबियो अगले महीने भारत आने को लेकर उत्साहित हैं।”

रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई

विक्रम मिसरी की वाशिंगटन यात्रा में रुबियो के साथ यह मुलाकात सबसे अहम रही। इससे भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी के लगातार मजबूत होते रिश्तों की झलक भी मिली।इस दौरान अमेरिका के उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ ने भी विक्रम मिसरी से मुलाकात की। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट के अनुसार, दोनों पक्षों ने भारत-अमेरिका की मजबूत साझेदारी को फिर से दोहराया और पर्शियन गल्फ सहित वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।

इसके अलावा, विक्रम मिसरी ने राजनीतिक मामलों की अंडर सेक्रेटरी एलिसन हुकर से भी बातचीत की। इस दौरान पिछले साल दिसंबर में हुई विदेश कार्यालय परामर्श बैठक के बाद द्विपक्षीय एजेंडे की प्रगति की समीक्षा की गई।

आर्थिक और तकनीकी सहयोग भी इस यात्रा का अहम हिस्सा रहा। विक्रम मिसरी ने आर्थिक मामलों के अंडर सेक्रेटरी जैकब हेलबर्ग से मुलाकात की, जिसमें एआई, क्रिटिकल मिनरल्स और ‘पैक्स सिलिका’ जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। अपनी यात्रा के दौरान विक्रम मिसरी ने वाशिंगटन के थिंक टैंक्स और रणनीतिक विशेषज्ञों से भी बातचीत की। इन चर्चाओं में भारत-अमेरिका संबंधों के भविष्य, वैश्विक चुनौतियों और बदलते भू-राजनीतिक हालातों पर विस्तार से विचार किया गया। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

20 mins ago | Abdullah bin Zayed Al Nahyan

जयशंकर और यूएई के विदेश मंत्री अल-नाहयान के बीच द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आधिकारिक दौरे पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे, जहां उन्होंने अपने सम...

2 hours ago | Anita Anand

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद की भारत यात्रा: रिश्ते फिर नई ऊंचाई पर, व्यापार और सुरक्षा पर फोकस

वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत और कनाडा के रिश्ते फिर से नई ऊंचाई छूने लगे हैं। कनाडा की विदेश म...