Print

शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में वापसी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 173.81 अंक या 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,450.96 और निफ्टी 42.65 अंक या 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,725.40 पर था।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप भी हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 224.90 अंक या 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,881.70 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 95.80 अंक या 0.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,146.70 पर था।

बाजार में तेजी भरने का काम पीएसयू बैंकों ने किया। वहीं, इंडिया डिफेंस, आईटी, एफएमसीजी, मीडिया, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो, फार्मा, पीएसई, हेल्थकेयर, इन्फ्रा और सर्विसेज हरे निशान में थे। मेटल, कमोडिटीज, रियल्टी, ऑयलएंडगैस और फाइनेंशियल सर्विसेज दबाव में बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में आईटीसी, बीईएल, एलएंडटी, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, टाइटन, एचसीएल टेक, सन फार्मा, इंडिगो, एसबीआई, टीसीएस, पावर ग्रिड और एचडीएफसी बैंक गेनर्स थे। इटरनल, टाटा स्टील, ट्रेंट, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और एचयूएल लूजर्स थे।

एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक दे ने कहा कि बैंक निफ्टी ने सत्र के दौरान शानदार तेजी दर्ज की और पिछले दिन की बढ़त को बरकरार रखा। सूचकांक अपने 50 डीएमए से ऊपर बना हुआ है, जो सकारात्मक रुझान को और मजबूत कर रहा है। आरएसआई भी तेजी के संकेत दे रहा है, जो गति में मजबूती का संकेत है।

उन्होंने आगे कहा कि छोटी अवधि में रुझान सकारात्मक रहने की संभावना है, और 62,200 तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। दूसरी ओर, तत्काल समर्थन 60,400 पर है, जो किसी भी अंतरिम गिरावट की स्थिति में एक सुरक्षा कवच का काम कर सकता है।

(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...