Print

शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 9 का मार्केट कैप 2.34 लाख करोड़ रुपए बढ़ा

भारत की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण में इस हफ्ते 2.34 लाख करोड़ रुपए की संयुक्त वृद्धि हुई है। इसकी वजह शेयर बाजार का अच्छा प्रदर्शन था। इस हफ्ते निफ्टी 525.40 अंक या 2.09 प्रतिशत बढ़कर 25,637.80 और सेंसेक्स 1,650.73 अंक या 2.00 प्रतिशत बढ़कर 84,058.90 पर बंद हुआ। 

शेयर बाजार के बढ़ने की वजह ईरान-इजरायल के बीच संघर्ष समाप्त होने और वैश्विक स्तर पर स्थिरता को माना जा रहा है

शेयर बाजार के बढ़ने की वजह ईरान-इजरायल के बीच संघर्ष समाप्त होने और वैश्विक स्तर पर स्थिरता को माना जा रहा है। 23 से 27 जून के कारोबारी सत्र में भारती एयरटेल का मार्केट कैप 51,860.65 करोड़ रुपए बढ़कर 11.56 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 37,342.73 करोड़ रुपए बढ़कर 15.44 लाख करोड़ रुपए हो गया है

एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 37,342.73 करोड़ रुपए बढ़कर 15.44 लाख करोड़ रुपए हो गया है। बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में 26,037.88 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई, जिससे इसका कुल मार्केट कैप 5.88 लाख करोड़ रुपए हो गया।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्य 24,649.73 करोड़ रुपए बढ़कर 10.43 लाख करोड़ रुपए हो गया है

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्य 24,649.73 करोड़ रुपए बढ़कर 10.43 लाख करोड़ रुपए हो गया है। एलआईसी का मार्केट कैप भी 13,250.87 करोड़ रुपए बढ़कर 6.05 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

भारतीय स्टेट बैंक का मार्केट कैप 8,389.15 करोड़ रुपए बढ़कर 7.18 लाख करोड़ रुपए हो गया है

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मार्केट कैप 8,389.15 करोड़ रुपए बढ़कर 7.18 लाख करोड़ रुपए हो गया है। टीसीएस के बाजार पूंजीकरण में 3,183.91 करोड़ रुपए की मामूली वृद्धि हुई है, जिससे इसका बाजार मूल्यांकन 12.45 लाख करोड़ रुपए हो गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 293.7 करोड़ रुपए बढ़कर अब 5.41 लाख करोड़ रुपए हो गया है

हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 293.7 करोड़ रुपए बढ़कर अब 5.41 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इन्फोसिस शीर्ष 10 में एकमात्र कंपनी थी जिसके मार्केट कैप में गिरावट देखी गई। इसका बाजार पूंजीकरण 5,494.8 करोड़ रुपए घटकर 6.68 लाख करोड़ रुपये रह गया।

भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है

बाजार पूंजीकरण के आधार पर रैंकिंग के मामले में शीर्ष कंपनियां एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, इन्फोसिस, एलआईसी, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर हैं। भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। ऑटो बिक्री, पीएमआई, एफआईआई डेटा और ग्लोबल आर्थिक आंकड़ों से बाजार की चाल प्रभावित होगी। (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

32 mins ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

1 hour ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...