शुरुआती कारोबार में बाजार फिसला, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:23 पर सेंसेक्स 175 अंक या 0.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 83,098 और निफ्टी 78 अंक या 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,572 पर था।

शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम मेटल शेयर कर रहे थे। इस कारण सूचकांकों में निफ्टी मेटल और निफ्टी कमोडिटीज टॉप लूजर्स थे। इसके अलावा निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी ऑयलएंडगैस, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में भी गिरावट थी।

दूसरी तरफ निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी आईटी, निफ्टी फार्मा और निफ्टी एफएमसीजी हरे निशान में थे।

दूसरी तरफ स्मॉलकैप और मिडकैप में मिलाजुला कारोबार हो रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 5.60 अंक की मामूली तेजी के साथ 17,056 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 125 अंक की कमजोरी के साथ 59,597 पर था।

सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, बीईएल, इंडिगो, एचसीएल टेक, आईटीसी, टीसीएस, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, एसबीआई, एलएंडटी और टाइटन गेनर्स थे। इटरनल, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट, एचडीएफीस बैंक और एनटीपीसी लूजर्स थे।

वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो और हांगकांग हरे निशान में थे, जबकि बैंकॉक का बाजार दबाव के साथ कारोबार कर रहा था। शंघाई, सोल और जकार्ता के बाजार बंद हैं।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा था। कॉमेक्स पर गोल्ड करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,969 डॉलर प्रति औंस और चांदी करीब दो प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75 डॉलर प्रति औंस पर थी।

(इनपुट-आईएएनएस)

 

RELATED ARTICLES

3 hours ago | crude oil prices

भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1,045 अंक और निफ्टी 371 अंक टूटा

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार के कारोबार सत्र में भारी गिरावट देखी गई है। इस दौरान सेंसेक्स 1,045.46...

6 hours ago | AI

भारत में AI आधारित मौसम पूर्वानुमान से 3 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिला फायदा: विश्व बैंक

विश्व बैंक की World Development Report 2026 के अनुसार, विकासशील देश AI से सबसे बड़ा फायदा मौजूदा AI टूल्स को स्थानीय ज...