Print

भू-राजनीतिक तनाव से बाजार में गिरावट, भारतीय शेयर सूचकांक लाल निशान में

मार्केट एक्सपर्ट सुनील शाह ने सोमवार को कहा कि भारतीय शेयर बाजार आज लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं, जो कि पहले ही पूर्वानुमानित था। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर बाजार गिरावट में कारोबार कर रहे हैं, जिसका एकमात्र कारण पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव है।

अमेरिका ने ईरान की तीन न्यूक्लियर साइट्स पर अटैक किया, जिससे स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है

शाह ने बात करते हुए कहा, “अमेरिका ने ईरान की तीन न्यूक्लियर साइट्स पर अटैक किया, जिससे स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है। एक ओर रूस और चीन जैसे देश ईरान का समर्थन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इजरायल को अमेरिका का सपोर्ट मिल रहा है। इसलिए निवेशकों के मन में दो देशों के बीच इस तनाव का एक बड़े युद्ध में बदलने को लेकर डर बना हुआ है।”

इजरायल- इरान युद्ध वैश्विक अर्थव्यवस्था में बड़ी समस्याओं को जन्म दे सकता है

शाह ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा “मैं यहां विश्व युद्ध शब्द का इस्तेमाल नहीं करूंगा, लेकिन युद्ध की इस स्थिति में कई देश शामिल हो चुके हैं, ऐसे में यह युद्ध वैश्विक अर्थव्यवस्था में बड़ी समस्याओं को जन्म दे सकता है।” होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर शाह ने कहा कि अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर देता है तो फिर से, इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि तेल की कीमतें आसमान छू जाएंगी और भारत को भी उच्च ऊर्जा कीमतों से कुछ परेशानी आ सकती है।

निवेशकों के मन में सभी तरह की घबराहट के बीच आशा करते हैं कि चीजें आगे बेहतर हो जाएगी

उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा, “निवेशकों के मन में सभी तरह की घबराहट के बीच आशा करते हैं कि चीजें बेहतर हो जाएं, जो कि हमारे हित में होगा और शांति बनी रहेगी। यह न केवल हमारे बाजार के लिए, बल्कि विश्व अर्थव्यवस्था और विश्व पूंजी बाजारों के लिए भी जरूरी है।” ट्रे़डर्स को सलाह देते हुए शाह ने कहा कि एक बात ध्यान रखें, आप जो भी निवेश करते हैं वास्तव में लंबी अवधि यानी तीन से पांच साल के अवधि के लिए निवेश करते हैं, अगर आप व्यापार के गलत पक्ष पर हैं, तो व्यापार आपको नुकसान पहुंचा सकता है। (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

14/10/26 | 3:10 pm | Affordable and Clean Energy

विश्व मानक दिवस : गुणवत्ता, सुरक्षा और भरोसे से बेहतर भविष्य की राह

गुणवत्ता कभी संयोग का परिणाम नहीं होती, बल्कि स्पष्ट सोच, ईमानदारी और अनुशासन से आकार लेती है। इ...

13/10/26 | 10:43 am | canada

कनाडा भेज रहा है 30 सालों में भारत के लिए अपना सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल, CEPA पर रहेगा फोकस

कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू ने बताया कि कनाडा तीन दशकों में भारत के लि...