Print

लंदन में पावर सब स्टेशन में लगी भीषण आग, हीथ्रो एयरपोर्ट एक दिन के लिए बंद

लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया है, क्योंकि शहर के पश्चिमी हिस्से में एक विद्युत सब स्टेशन में आग लगने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। 16 हजार से ज्यादा घरों में भी बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।   

150 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया 

ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक, 150 से ज्यादा लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। एयरपोर्ट ने भारतीय समय अनुसार शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक एक्स पोस्ट में यात्रियों को यात्रा न करने की सलाह दी और आगे की जानकारी के लिए अपनी-अपनी एयरलाइंस से संपर्क करने का आग्रह किया है। 

हीथ्रो में बिजली आपूर्ति बाधित

एयरपोर्ट ने कहा, “एयरपोर्ट को बिजली आपूर्ति करने वाले एक विद्युत सब स्टेशन में आग लगने के कारण हीथ्रो में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। हमारे यात्रियों और सहकर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हीथ्रो 21 मार्च की रात 11.59 बजे तक बंद रहेगा। असुविधा के लिए हमें खेद है।”

कई उड़ानों का मार्ग पहले ही डायवर्ट कर दिया गया है

एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया, “अग्निशमन दल काम पर लगे हैं, लेकिन हमें यह स्पष्ट नहीं है कि बिजली कब तक बहाल हो सकेगी। हम स्थिति को सुलझाने के लिए यथासंभव प्रयास कर रहे हैं।” रिपोर्ट्स के अनुसार, कई उड़ानों को मार्ग पहले ही डायवर्ट कर दिया गया है, जबकि एयरपोर्ट अधिकारियों को आने वाले दिनों में महत्वपूर्ण व्यवधान की आशंका है।

सब स्टेशन के अंदर एक ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से घटना हुई

रिपोर्टों में जिक्र किया गया है कि स्कॉटिश और दक्षिणी इलेक्ट्रिसिटी नेटवर्क ने कहा कि नॉर्थ हाइड सब स्टेशन में आग लगी थी और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंची। लंदन फायर ब्रिगेड ने बताया कि सब स्टेशन के अंदर एक ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई, जिसके कारण बड़े पैमाने पर आपातकालीन प्रतिक्रिया की जरूरत पड़ी।

एहतियात के तौर पर, 200 मीटर की घेराबंदी की गई है

घटनास्थल पर 10 दमकल गाड़ियां और करीब 70 अग्निशमन कर्मी तैनात किए गए। एहतियात के तौर पर, 200 मीटर की घेराबंदी की गई है और निवासियों को सलाह दी गई है कि वे धुएं के कारण दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें। हीथ्रो ब्रिटेन का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है, जो हर दिन लगभग 1,300 लैंडिंग और टेक-ऑफ करता है। पिछले साल इसके टर्मिनलों से रिकॉर्ड 83.9 मिलियन यात्री गुजरे।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...