पूर्व सैनिकों के लिए बेंगलुरु में मेगा जॉब फेयर

रक्षा मंत्रालय के पुनर्वास महानिदेशालय के तत्वावधान में आज (शुक्रवार) पूर्व सैनिकों के लिए कर्नाटक के बेंगलुरु में मेगा जॉब फेयर (वृहद रोजगार मेला) का आयोजन किया गया है। पुनर्वास महानिदेशालय के तत्वावधान में आयोजित इस मेगा जॉब फेयर का मकसद नौकरी चाहने वालों और नियोक्ताओं को एक-दूसरे से मिलवाना है। यह मेला पूर्व सैनिकों को दोबारा रोजगार अवसर प्रदान करता है।

दोबारा रोजगार करने के इच्छुक पूर्व सैनिकों का होगा पंजीकरण

यह जानकारी केंद्र सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में दी गई है। विज्ञप्ति के अनुसार, बेंगलुरु के एयर फोर्स स्टेशन जलाहल्ली (एमटी कॉम्प्लेक्स), जलाहल्ली पश्चिम (सीटीआई के पास) में दोबारा रोजगार करने के इच्छुक पूर्व सैनिकों का पंजीकरण सुबह 10 बजे तक होगा।

यहां करे सम्पर्क 

पूर्व सैनिक अधिक जानकारी और सहायता के लिए वारंट अधिकारी आरके सिंह से 9742998194 पर और मास्टर वारंट अधिकारी आर. कुमार से 8618387821 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संयुक्त निदेशक (एसई और सीआई), पुनर्वास महानिदेशालय पश्चिम ब्लॉक चतुर्थ, आरकेपुरम, नई दिल्लीसे 011-20862542 फोन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

11/10/26 | 10:05 pm | Developed India 2047

पीएम मोदी ने युवाओं को दिया विकसित भारत का मंत्र, बोले- बड़े सपने देखें और निडर होकर आगे बढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में जयगोपाल गारोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समार...

11/10/26 | 8:39 pm | Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बने

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्...